• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 दिन 5.4 सेंटीमीटर धंसा शहर, ISRO ने जारी की जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरें

Writer D by Writer D
13/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Joshimath

ISRO released satellite photos of Joshimath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने पहली बार जोशीमठ (Joshimath) की भूगर्भीय हलचल (भू-धंसाव) की सैटेलाइट तस्वीर जारी की हैं।  इसरो ने जो ताजा रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार पिछले 12 दिनों में जोशीमठ तकरीबन 5.4 सेंटीमीटर नीचे धंस चुका है।  यह प्रारंभिक तस्वीरें काटरेसैट-2एस सैटेलाइट से ली गई हैं। जोशीमठ समुद्र तल से करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर बसा है। यह धार्मिक, एतिहासिक और सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जोशीमठ भूकंप जोन 5 में वर्गीकृत है।

इसरो की इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जोशीमठ (Joshimath)  का कौन सा हिस्सा धंसने वाला है। इसरो ने अपने सैटेलाइट से जोशीमठ की आपदा का जायजा लिया है। इसकी तस्वीरें डराने वाली हैं। इन तस्वीरों पर पीला रंग सेंसेटिव जोन है। इस पीले घेरे में पूरा शहर आता है। इसरो ने आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर की तस्वीर भी जारी की है।

सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रही लाल रंग की धारियां सड़कें हैं। नीले रंग का घेरा जोशीमठ के नीचे का ड्रेनेज सिस्टम है। जोशीमठ के मध्य भाग को लाल रंग के गोले में दशार्या गया है। यह सबसे ज्यादा भू-धंसाव प्रभावित है। इस धंसाव का ऊपर हिस्सा जोशीमठ औली रोड पर मौजूद है।

जोशीमठ भू-धंसाव की सैटेलाइट तस्वीर आई सामने, ISRO ने किया जारी, देखें फोटो

उल्लेखनीय है कि जोशीमठ में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र और उत्तराखंड सरकार लोगों को पहले सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही है। यहां का बड़ा इलाका असुरक्षित घोषित किया गया है।

Joshimath May Completely Sink In Coming Days ISRO Satellite Images Warns  Joshimath 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसा, इसरो ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें  - News Nation

बता दें कि जोशीमठ में जमीन धंसने की शुरुआत 2 जनवरी से शुरू हुई है। इसरो ने कहा कि क्राउन ऑफ सब्सिडेंस 20180 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जोशीमठ-औली रोड के पास स्थित है। यहां पर अप्रैल 2022 से जमीन धंसनी शुरू हुई है। यहां 7 महीने के भीतर 9 सेंटीमीटर तक जमीन धंसी है। पहले जोशीमठ को मंदिरों के धंसने के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह बड़े पैमानी पर लोगों के घर और सड़क पर भी पहुंच गई है। जिसकी वजह से लोगों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। अमित शाह ने गुरुवार को नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ इस मसले पर बैठक की और इसकी समीक्षा की।

Tags: ISROjoshimath disasterjoshimath landslideNational newsUttarakhand News
Previous Post

14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस पर्व का महत्व और शुभ मुहूर्त

Next Post

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज- एमवी गंगा विलास को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Next Post
MV Ganga Vilas Cruise

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज- एमवी गंगा विलास को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी पढ़ें

राज्यसभा

राज्यसभा में उठी इलाहाबाद हाईकोर्ट की मेरठ में पीठ स्थापित करने की मांग

17/03/2021
Accident

अनियंत्रित होकर ट्रक घर में घुसा, एक कि मौत, महिला गंभीर

17/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिखा असर, प्रदेश में 16,23,000 लाभार्थियों ने उठाया पीएम स्वनिधि का लाभ

02/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version