• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि: सीएम साय

Writer D by Writer D
07/07/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai, JP Nadda

CM Vishnu Dev Sai, JP Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शिरकत की। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक, वैचारिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व रहा मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री विजय शर्मा, सांसदगण, विधायकगण और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

आज मैनपाट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ प्रदेश भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में शामिल हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य

इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सांसदों और विधायकों को नीतियों, जनसेवा, सुशासन, संगठनात्मक अनुशासन, और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कार्यशालाओं, संवाद सत्रों और व्याख्यानों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और मूल्यों से जोड़े रखने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा “भाजपा की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत हमारे कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि हैं। प्रशिक्षण से संसदीय और विधायी कार्यों में दक्षता आएगी और जनसेवा और मजबूत होगी।”

नड्डा का संबोधन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में कहा “भाजपा केवल चुनावी पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा और कार्यसंस्कृति की पार्टी है। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचानी हैं और अपने व्यवहार से जनता का विश्वास कायम रखना है।” यह आयोजन आने वाले समय में छत्तीसगढ़ भाजपा की कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा को नई दिशा देने का कार्य करेगा। प्रशिक्षण वर्ग मैनपाट में अगले कुछ दिनों तक चलेगा।

Tags: CM Vishnudev
Previous Post

‘लाल आतंक’ के खात्मे के लिए नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी: सीएम साय

Next Post

पौधरोपण महाअभियान : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीराम की नगरी से लिखा जाएगा इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

पौधरोपण महाअभियान : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीराम की नगरी से लिखा जाएगा इतिहास

यह भी पढ़ें

Dhananjay Singh

अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

21/01/2023

मैं योगी आदित्यनाथ शपथ लेता हूं….., यूपी में शुरू हुआ ‘योगीराज’

25/03/2022
anushka sharma

सिद्धार्थ शुक्ला : अनुष्का शर्मा का मीडिया पर हमला, पढ़िये क्या कह दिया

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version