• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवंगत होमगार्ड के परिजन को सीएम योगी ने सौंपा 34 लाख का चेक

Writer D by Writer D
14/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सड़क हादसे में दिवंगत होमगार्ड जवान नारदमुनि के परिजन को 34 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने सांत्वना देते हुए बेहद आत्मीयता से कहा कि भरण पोषण और बच्चे की बेहतर शिक्षा में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने सभाकक्ष में होमगार्ड्स जवान स्वर्गीय नारदमुनि के परिजन (पिता और पुत्र) से मुलाकात की। उन्होंने सहायता धनराशि के रूप में क्रमशः 30 लाख व 4 लाख रुपये का चेक सौंपा।

कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया टोला सरूफ़ागंज निवासी नारदमुनि की 18 मार्च 2022 को ड्यूटी से घर जाते वक्त सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह बी कम्पनी नगर क्षेत्र गोरखपुर में तैनात थे। उनकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उनका एकमात्र नाबालिग पुत्र 11 वर्षीय अजय कुमार है, जिसकी देखभाल उसके दादाजी परशुराम कर रहे हैं।

सहायता राशि का चेक प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वर्गीय नारदमुनि के पिता परशुराम और बेटे अजय कुमार को सांत्वना देते हुए कहा कि उनके रहते परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर परिस्थिति में वह मदद करने को तत्पर मिलेंगे।

उन्होंने अजय को आशीर्वाद देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि, कोई दिक्कत आए तो मुझे बताओ। हर दिक्कत दूर होगी। इस दौरान होमगार्ड्स के मंडलीय कमांडेंट केएच मिश्रा, जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

मकर संक्रांति पर हुआ ‘स्वच्छ विरासत’ का आगाज, पतंग उड़ाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए शरद यादव, बेटे-बेटी ने नम से आंखों से दी मुखाग्नि

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
Sharad Yadav

पंचतत्व में विलीन हुए शरद यादव, बेटे-बेटी ने नम से आंखों से दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें

इंदिरा रसोई Indira kitchen

राजस्थान में इंदिरा रसोई शुरू , आठ रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन

20/08/2020

45 मिनट तक चली शाह और कैप्टन की बैठक, अटकलें हुई तेज

29/09/2021
beaten

नवाबों के शहर में बीच सड़क पर दबंगई, 2 दर्जन दबंगों ने युवक को जमकर पीटा

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version