• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंग ने दो कुत्तों को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
28/01/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Dogs

Dabangg shot two dogs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में गुरुवार रात एक दबंग ने कुत्तों (Dogs) के भौंकने पर गोली (Shot) मार दी। गोली लगने से एक बेजुबान की जान चली गई। जबकि दूसरे का उपचार स्थानीय लोग करा रहे हैं। हालांकि पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर की पहल पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एसीपी स्वरूप नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सर्वोदय नगर मोहल्ले में क्षेत्र का निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानू गुरुवार रात नशे की हालत में मोहल्ले में पहुंचा, तो वहां मौजूद कुत्ते भौंकने लगे। इससे गुस्साएं ज्ञानेंद्र शर्मा ने दो कुत्तों को गोली मार दी। गोली लगने से एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने दोनों कुत्तों को रायपुरवा के सरकारी वेटरनरी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से एक कुत्ते के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पूरी घटना की जानकारी मिलने पर पीईटीए संस्था से जुड़ी अर्चना त्रिपाठी और पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर आगे आईं। अर्चना की मदद से गुड़िया ने आरोपी के खिलाफ काकादेव थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए मुकदमा दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया। पुलिस उसे न तो अभी तक अरेस्ट कर सकी है और न ही यह पता लगा सकी कि आखिर अवैध तमंचे से गोली मारी गई या फिर लाइसेंसी बंदूक से। वादी ने मामले में आर्म्स एक्ट भी बढ़ाने की मांग की है।

गोली मारने वाले आरोपित की तलाश में लगी टीमें

एसीपी स्वरूप नगर मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि कुत्तों को गोली मारने वाले आरोपित ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही अगर घटना में किसी लाइसेंसी शस्त्र का प्रयोग किया गया है तो लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी रिपोर्ट बनाकर भेजने के लिए थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है।

Tags: kanpur news
Previous Post

बहन की शादी को लेकर परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Next Post

महिला BDC हत्या मामले का हुआ खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
Next Post
Arrested

महिला BDC हत्या मामले का हुआ खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अदार पूनावाला adar punawala

केंद्र के कहने पर वैक्सीन की कीमत 200 रूपए रखी गई : पूनावाला

12/01/2021
Operation Kaveri

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा, लगे ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे

26/04/2023
PM Modi , Volodymyr Zelensky

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को लगाया गले, भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version