• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्याज की कचौड़ी से बढ़ जाएगा नाश्ते का स्वाद

Writer D by Writer D
17/09/2025
in Categorized
0
Pyaaz Kachori

Pyaaz Kachori

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाश्ते में कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए हींग के स्वाद से भरी स्वादिष्ट प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori)  बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका चटपटा और कुरकुरा स्वाद सभी को पसंद आता हैं। सिर्फ आधे घंटे में इसे तैयार किया जा सकता हैं। ये स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

राजस्थान में इसे नाश्ते के तौर पर खूब पसंद किया जाता हैं। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़िया लगता है। इसके अलावा लोग इसे चाय के साथ खाना भी खूब पसंद करते हैं। आइये जानते हैं स्वादिष्ट प्याज कचौड़ी (Pyaaz Kachori)  बनाने की रेसिपी के बारे में…

 प्याज कचौड़ी (Pyaaz Kachori)  बनाने की  सामग्री

– 3 कप मैदा या गेहूं का आटा
– 4 प्याज कटे हुए
– 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
– एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
– लहसुन की 5 कलियां छिली और कटी हुई
– 2 छोटे चम्मच धनिया के बीज पिसे हुए
– एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– एक चुटकी हींग पिसी हुई
– एक छोटा चम्मच जीरा
– स्वादानुसार नमक
– घी मसाला भूनने के लिए
– तेल तलने के लिए

 प्याज कचौड़ी (Pyaaz Kachori)  बनाने की विधि

– गैस पर पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
– इसके बाद पिसे धनिया के बीज डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें।
– अब इसमें प्याज डालकर पकाएं।
– जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
– इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। प्याज के मिश्रण में हरी धनिया डालकर मिक्स करें।
– इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें। फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करें।
– अब आटे या मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें।
– आटा गूंदने के बाद इसे हल्के गीले कपड़े से 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
– अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इनकी पूरिया बेल लें।
– इसके बाद पूरी के बीच में थोड़ा सा प्याज का मिक्सचर रखें। फिर पूरी को चारों तरफ से उठाकर पलटें और मिश्रण को पूरी में बंद करें।
– इसे हथेलियों के बीच में दबाकर पतला और गोल कर लें।
– अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक फ्राई करें।
– इसके बाद कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी कचौड़ियां बनाएं।
– तैयार हैं प्याज की कचौड़ी (Pyaaz Kachori) । इन्हें खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Tags: breakfast dishsbreakfast receipePyaaz Kachori
Previous Post

स्किन की हर समस्या का हल है ये तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Next Post

फेस के अनचाहे बालों से है शर्मिंदा, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Unwanted Hair

फेस के अनचाहे बालों से है शर्मिंदा, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी के आभूषण व मोबाइल सहित तीन शातिर चोर व ज्वैलर्स गिरफ्तार

05/01/2022
cm yogi

प्रदेश में माफियाओं पर चल रहा है सरकार का बुलडोजर : सीएम योगी

13/02/2022
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: अंकित दास समेत तीनों आरोपियों की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version