• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर कसा शिकंजा, 21 करोड़ की संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
10/02/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड को पुलिस ने सील कर दिया, जो 21 करोड़ कीमत का है। यहां सुल्तान चैनल पर 28 फ्लैट बनाए गए हैं, जो लगभग सभी बिक चुके हैं। इन्हीं लोगों ने इंस्टॉलमेंट पर खरीदा है। कुछ लोगों की रजिस्ट्री हो चुकी है।

वहीं, कुछ लोगों की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई की बात सुनकर आवंटन कराने वाले दहशत में हैं। यहां लोगों का कहना है कि बिल्डिंग को केडीए द्वारा अप्रूव्ड दिखाया गया है। पहले प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब उनकी जीवन की कमाई खतरे में दिख रही है। वह लोग आखिर ऐसे में कहां रहने जाएंगे।

यहां फ्लैट 21.5 लाख  रुपए में बेचे गए हैं। इसमें कुछ लोगों ने इन्हें खरीदा है। वहीं कुछ लोगों ने इंस्टॉलमेंट पर लिया है। बता दें कि कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगी गैंगस्टर साथियों की तकरीबन 27 बेनामी संपत्तियों की सूची तैयार कर ली गई है।

150 करोड़ की हैं बेनामी संपत्तियां

खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इरफान व उनके सहयोगियों की अब तक करीब 150 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को आंका जा चुका है। अफसरों से इस कार्रवाई को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें बना दी गईं हैं।

इन इलाकों में हैं संपत्तियां

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इरफान व उनके सहयोगियों की बेनामी संपत्ति ग्वालटोली, चमनगंज, कोतवाली, जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों में हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं।

फीलखाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार दो ब्लॉकों में बने 28 फ्लैट बिल्डर शौकत अली ने बनवाए थे। जबकि एक अर्द्ध निर्मित है। एक फ्लैट के मालिक ने रजिस्ट्री दिख्राई, जिसके बाद उनके फ्लैट को सीजर के दायरे से बाहर रखा गया। जेल में बंद शौकत के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। उसे इरफान का साथी दर्शाया गया है। एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बनाया कि शौकत अली की तीन अचल संपत्तियां हैं। इन्हें सीज कर लिया जाएगा।

UP GIS में आया 32.92 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावः सीएम योगी

सपा विधायक और उनके कुनबे की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शनिवार को पुलिस ग्वालटोली स्थित सपा विधायक और उनके सहयोगी की संपत्ति जब्त करेगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

Tags: kanpur news
Previous Post

UP GIS में आया 32.92 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावः सीएम योगी

Next Post

एचएएल ने मॉरीशस को समय से पहले सौंपा एएलएच मार्क-2 हेलीकॉप्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
Next Post
HAL

एचएएल ने मॉरीशस को समय से पहले सौंपा एएलएच मार्क-2 हेलीकॉप्टर

यह भी पढ़ें

UP Metro recruitment

UP मेट्रो में 292 पदों पर भर्ती, upmetrorail.com पर करें आवेदन

04/03/2021
cm yogi-mahant gopaldas

सीएम योगी ने मेंदाता में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात

03/12/2020
Forex reserves

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 524.5 अरब डॉलर पर

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version