फैशन/शैली

इस मसाले से फेस पर आएगा ग्लो, ऐसे करें तैयार

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बेदाग दिखे। इसके साथ ही चेहरे पर ऐसी चमक हो कि दूर से ही चेहरा दमकता दिखे। अगर आप भी बेदाग और खिलाखिला चेहरा चाहते हैं तो इसके लिए चेहरे पर घर बने हुए स्क्रब को लगाए। ये स्क्रब जीरे (Cumin Scrub)  का है। जानें जीरे का स्क्रब किस तरह से स्किन के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इसे बनाने का तरीका भी जानें।

ऐसे तैयार करें जीरे का स्क्रब (Cumin Scrub)

जीरा स्क्रब को बनाना बहुत आसान है। जानें इसे बनाने का आसान तरीका…

जीरा स्क्रब (Cumin Scrub) बनाने के लिए जरूरी चीजें

पिसा हुआ जीरा

शहद एक चम्मच

बादाम तेल एक चम्मच

बनाने की विधि- सबसे पहले इन सभी चीजों को एक में मिला लें। इसके बाद स्क्रब को हाथ में लें और पूरे चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे की हल्के हाथ से करीब 3 से 4 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर गुलाबजल लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी और चेहरा खिल जाएगा।

जीरा स्क्रब (Cumin Scrub) लगाने के फायदे

हर स्किन के लिए असरदार

जीरा स्क्रब हर तरह की स्किन के लिए असरदार है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्क्रब को बनाने के लिए जो भी चीजें इस्तेमाल हुई हैं वो प्राकृतिक हैं।

डेड स्किन को हटाएगा

जीरा स्क्रब आपके चेहरे से डेड स्किन को हटाने में कारगर है। ये आपके चेहरे के पोर्स को गहराई से साफ करेगा। खास बात है कि इस स्क्रब को आप चेहरे के अलावा हाथ और पैर पर भी लगा सकते हैं।

विटामिन ई ये युक्त है ये स्क्रब

जीरे में विटामिन ई होता है। विटामिन ई स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की स्किन ग्लो करेगी और चेहरे से दाग धब्बे साफ हो जाएंगे।

एंटी फंगल गुणों से युक्त

जीरा एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से युक्त होता है। इसी वजह से पिंपल्स, सूजन और ब्लैक हेड्स की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है।

Related Articles

Back to top button