• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी मटर उपमा

Writer D by Writer D
09/01/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Matar Upma

Matar Upma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो दिनभर के लिए एनर्जी प्रदान। ऐसे में उपमा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी हैं। आज हम आपके लिए मटर उपमा (Matar Upma) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे बनाना बहुत आसान हैं और झटपट तैयार हो जाती हैं। आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में…

 मटर उपमा (Matar Upma) बनाने की सामग्री

सूजी – 1 कटोरी
मटर – 1 कटोरी
प्याज – 2
राई – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 7-8
नींबू रस – 2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
तेल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

 मटर उपमा (Matar Upma) बनाने की  विधि

मटर उपमा (Matar Upma) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के लंबे-लंबे टुकड़े काटकर रख लें। इसके बाद एक कड़ाही में सूजी डालकर उसे धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक कि उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। जब सूजी सिक जाए तो उसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें। अब कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर कर दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डाल दें। राई चटकने के बाद उसमें कढ़ी पत्ते डालकर भून लें।

कुछ सेकंड बाद मसालों में लंबे कटे प्याज डाल दें और उसे 1-2 मिनट तक चलाते हुए भून लें। जब प्याज नरम हो जाएं और उनका रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो उसमें छिले हुए मटर डाल दें। 3-4 मिनट तक और भूनने के बाद इस मिश्रण में जरूरत के मुताबिक पानी डालें और उबलने दें। कुछ देर बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से चला दें।

जब इस मिश्रण के पानी में अच्छी तरह से उबाल आने लग जाए तो पहले से सेक कर रखी सूजी को इसमें डाल दें और ऊपर से नींबू रस डालकर मीडियम आंच पर मटर उपमा को पकने दें। पकाने के दौरान बीच-बीच में करछी की मदद से उपमा चलाते रहें। कुछ ही देर में उपमा का पानी सूखने लगेगा। जब उपमा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मटर उपमा (Matar Upma) तैयार हो चुका है। इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।

Tags: breakfast dishesBreakfast RecipeMatar Upma
Previous Post

इन हेयर स्टाइल से छुपाए अपना चौड़ा माथा, हो जाएगा लुक का मेकओवर

Next Post

आज बनाएं ये डिश, बच्चे हो जाएंगे खुश

Writer D

Writer D

Related Posts

Sour cream Kulfi made at home, you will become a fan after eating
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

07/04/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Coffee oil
फैशन/शैली

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

07/04/2026
Next Post
Deviled Eggs

आज बनाएं ये डिश, बच्चे हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें

UPPSC RO, ARO 2016 का टाइपिंग टेस्ट 23 फरवरी से, एडमिट कार्ड जारी

11/02/2021

दोस्ती करते वक्त मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ख्याल

23/09/2020
Paddy

एक अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version