• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराणा प्रताप अपने लिए नहीं, एक-एक क्षण स्वदेश व स्वधर्म के जिए: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/02/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
cm yogi

CM Yogi unveiled the statue of Maharana Pratap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/बांदा। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिता के निधन के बाद 28 वर्ष की आयु में महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) ने जब राजगद्दी संभाली तो उन्हें मेवाड़ की आधी अधूरी सत्ता मिली। अकबर ने मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ पर कब्जा कर लिया था। महाराणा प्रताप ने 36 वर्ष की आयु में हल्दीघाटी के युद्ध के बाद मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ को न केवल अकबर से वापस ले लिया था, बल्कि उस समय दुनिया की सबसे बड़ी ताकत वाली सेना को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया था।

उन्होंने विदेशी आक्रांताओं को स्वदेश और स्वाभिमान का महत्व दिखाया, जो हमें अपनी मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। सीएम ने शुक्रवार को बांदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर जनसमूह को संबोधित किया।

अपने लिए नहीं, हर पल मातृभूमि के लिए जिए महापुरुष

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब स्वदेश और स्वराष्ट्र की बात होती है तो देशवासी महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम बड़ी श्रद्धा और सम्मान से लेते हैं, क्योंकि इन महापुरुषों ने अपने लिये नहीं, बल्कि एक-एक क्षण मातृभूमि, स्वदेश व धर्म के लिए जिया था। उनके इस योगदान के लिए सैकड़ों वर्षों बाद भी आज हम सभी उनका स्मरण करते हुए गौरव की अनूभूति करते हैं।

CM Yogi

जब देशवासी इन महापुरुषों का नाम लेते हैं तो उनका सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उसके मन में इच्छा होती है कि हम भी अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर सकें तो हमारा जीवन भी धन्य हो जाएगा। सीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप के नाम पर इस चौक का नामकरण और भव्य प्रतिमा की स्थापना से वर्तमान और भावी पीढ़ी को नई प्रेरणा प्रदान की गई है। वहीं उनके नाम और कृतज्ञ को स्मरणीय बनाना हम सबके लिए गौरव की बात है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बांदावासियों से कहा कि यहां स्वच्छता के साथ रोड को चौड़ीकरण करने में आप लोगों ने जो काम किया है, यह अपने शहर के प्रति अपनी आत्मीयता को प्रदर्शित करता है। बुंदेलखंड के इस शहर में इतनी चौड़ी रोड और भव्य चौराहे को देखकर अजनबी शख्स इसे दिल्ली और लखनऊ राजधानी जैसा कहने में गुरेज नहीं करेगा।

ग्रेजुएट्स के लिए निकली हैं भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नरेंद्र सिंह परिहार, जगराम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Tags: banda newscm yogiup news
Previous Post

NIT में कई पदों पर वैकेंसी, मिलेगी 80 हजार सैलरी

Next Post

खड़े ट्रक में घुसा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, चालक समेत दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
Rammed

खड़े ट्रक में घुसा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, चालक समेत दो की मौत

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

अब्बास अंसारी के बारे में सपा नेतृत्व करेगा फैसला: शिवपाल यादव

03/08/2023
Veg Chowmein

मेले में चाऊमीन खाने से एक ही गांव के 84 लोग बीमार

16/07/2022

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version