उत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

ट्रक से अवैध वसूली करते सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

बांदा। जनपद में अवैध खनन के बाद सड़क से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रक बिना पुलिस के मर्जी के नहीं निकल सकते हैं। जहां पुलिस कर्मियों की ट्रक चालकों द्वारा मुट्ठी गर्म की जाती है। वैसे ही पुलिस सारे नियम कानून को दरकिनार कर सड़कों से ट्रकों को पास कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार की रात प्रकाश में आया। बकायदा इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिससे पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को तत्काल निलंबित (Suspended) कर दिया

मामला शहर कोतवाली के अतर्रा चुंगी चौकी के पास का है। इसी चौकी में आरोपी सिपाही तैनात है। अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी के पास से गिरवा थाना क्षेत्र से आने वाले ट्रक गुजरते हैं। वैसे तो इस समय बांदा की बालू खदान बंद बताई जा रही हैं। लेकिन सड़कों पर बालू भरे ट्रक नजर आ जाते हैं।

इस बारे में कहा जाता है कि अधिकांश बालू भरे ट्रक इस समय मध्य प्रदेश के रामपुर बालू खदान से होकर आते हैं। इनमें अधिकांश ट्रक ओवरलोड होते हैं लेकिन पुलिसकर्मियों की मेहरबानी से इन्हें पास कर दिया जाता है, इसके बदले में ट्रक चालक पुलिसकर्मियों की मुट्ठी गर्म कर देते हैं।

ताजा मामला भी इसी पुलिस चौकी से जुड़ा है। जहां तैनात सिपाही ने रात में सड़क से गुजर रहे बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली की। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया में अतर्रा चुंगी चौकी के एक सिपाही का वीडियो वायरल होने पर इसकी जांच सीओ सिटी से कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।

Related Articles

Back to top button