• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रसमलाई खाने से 100 से अधिक लोग हुए बीमार, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
07/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Rasmalai

Rasmalai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के सिधावल रोड स्थित गोदावरी मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान रसमलाई (Rasmalai) खाने से बीमार हुए 100 से अधिक महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 32 मरीजों में केवल 13 बच्चे भर्ती हैं। इनकी हालत भी ठीक है। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती 20 लोगों को सोमवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।

बीआरडी में भर्ती 13 बच्चों को अभी दस्त की शिकायत है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को इन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, मेडिसिन वार्ड में भर्ती 19 मरीजों को सोमवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिला अस्पताल की बात करें तो यह यहां कुल 20 मरीज रविवार को देर रात इलाज के लिए पहुंचे थे। इन्हें भी सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब इतने ही लोग निजी अस्पताल से इलाज कराकर घर चले गए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। होली से पहले उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

रसमलाई खाने से एक घंटे के भीतर 100 से अधिक लोगों का बीमार होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. आनंद कुमार और डॉ. अंकुर ने कहा कि सामान्य तौर पर फूड प्वाइजनिंग का असर पांच छह घंटे के बाद दिखाई देता है, लेकिन रात की घटना में रसमलाई खाने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गोदावरी मैरिज हॉल के जिस कमरे में खाने के सामान रखे गए हैं। उस कमरे को सील कर दिया गया है। जब तक खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट नहीं आती तब तक कमरा सील रखा जाएगा।

ये था मामला

पिपराइच थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रामअचल श्रीवास्तव की बेटी मोनी की शादी बनकिटया परतावल, महराजगंज निवासी अशोक श्रीवास्तव की बेटे अमित श्रीवास्तव से होनी थी। रामअचल ने शादी की पूरी जिम्मेदारी वर पक्ष को दे रखी थी। वर पक्ष ने गोदावरी मैरिज हॉल बुक कर इंतजाम किया था। बरात से पहले लड़की पक्ष के लोग मैरिज हॉल में पहुंच गए थे।

यूपी बीएड जेईई के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन होगा एग्जाम

इस दौरान सभी को खाने के लिए रसमलाई (Rasmalai) दी गई, जिसे खाने के 20 मिनट बाद ही एक दो लोगों को उल्टी होने लगी। कुछ देर बाद एक-एक करके कई लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई थी। 50 से अधिक लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद 52 लोगों को जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

यूपी बीएड जेईई के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन होगा एग्जाम

Next Post

योगीराज में थर-थर कांपते हैं अपराधी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
UP tops in disposal of crimes against women

योगीराज में थर-थर कांपते हैं अपराधी

यह भी पढ़ें

Mohammed Shami

चिराग-सात्विक को खेल रत्न, शमी को मिला अर्जुन अवार्ड; यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

09/01/2024

गोरखपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

22/11/2021
Dharma flag hoisted in Ayodhya

अभिजीत मुहूर्त में शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version