• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

Desk by Desk
21/06/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग केवल 21 जून तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार है। भारतीय ऋषि परंपरा ने जो भी पर्व और उत्सव निर्धारित किए, उनके पीछे प्रकृति के साथ सामंजस्य का भाव रहा है। हमारी संस्कृति का उद्देश्य प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाना है।

मुख्यमंत्री विश्व योग दिवस के अवसर पर झांसी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने आयुष विभाग की आयुष ई-पत्रिका का विमोचन भी किया।

पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की परंपरा और विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाने का कार्य किया है। उनके प्रयासों के कारण आज 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गौरव के साथ आगे बढ़ रहे हैं और विकसित भारत की संकल्पना को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री जी स्वयं प्रत्येक वर्ष अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

स्वस्थ व्यक्ति ही अपने लक्ष्य प्राप्त करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् अर्थात स्वस्थ शरीर ही सभी कर्तव्यों और पुरुषार्थों की साधना का माध्यम है। यदि शरीर स्वस्थ व निरोग नहीं होगा तो कोई भी व्यक्ति जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क वाला छात्र ही अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। स्वस्थ किसान खेती-किसानी में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और समाज के लिए प्रेरणा बनेगा। स्वस्थ श्रमिक अपने परिश्रम से विकास और निर्माण की नई इबारत लिखेगा। स्वस्थ वैज्ञानिक देश को नए-नए अनुसंधान और उपलब्धियां प्रदान करेगा। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार बन सकता है।

पीएम मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, योग से दुनिया को जोड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने भारत की विरासत को सम्मान दिलाने और उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने का कार्य किया है। आज दुनिया के लगभग 200 देश योग से जुड़ चुके हैं। दुनिया के विभिन्न देशों में योग के प्रति लोगों में विशेष आकर्षण पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने आयुष और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारत के युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों का नया द्वार खोला है।

तन स्वस्थ तो मन भी स्वस्थ

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आयुष विभाग लगातार कार्य कर रहा है। यदि शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ होगा, स्वस्थ मस्तिष्क होगा तो बुद्धि स्वस्थ होगी और स्वस्थ बुद्धि होगी तो आत्मा भी स्वस्थ होगी। आत्मा में ईश्वर का वास होता है। इसलिए स्वस्थ शरीर पूरे जीवन का मूल आधार है और योग इसका सबसे प्रभावी माध्यम है।

प्रकृति से ऊर्जा ग्रहण करने का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वर्ष में दो बार नवरात्रि का आयोजन होता है। इसके पीछे भी ऊर्जा और प्रकृति का विज्ञान छिपा हुआ है। नवरात्रि ऐसे समय में आती है जब ऋतुओं का परिवर्तन होता है और प्रकृति विशेष ऊर्जा प्रदान करती है। 21 जून का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। आज के दिन सूर्य का प्रकाश सबसे अधिक समय तक धरती को प्राप्त होता है। सूर्य को जगत का पिता कहा गया है। जो व्यक्ति और वनस्पति सूर्य के जितने अधिक सानिध्य में रहते हैं, उनमें उतनी ही अधिक ऊर्जा, तेज और क्षमता विकसित होती है। सूर्य हम सभी के जीवन का आधार है। योग दिवस हमें अपनी आंतरिक ऊर्जा और प्रकृति की ऊर्जा को एक साथ जोड़ने का अवसर देता है।

भगवान शिव से शुरू हुई योग की परंपरा

सीएम योगी ने कहा कि योग की परंपरा आदियोगी भगवान शिव से प्रारंभ हुई और ऋषि-मुनियों ने इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाया। एक समय ऐसा आया जब हम अपनी इस महान विरासत को भूलने लगे थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से भारत फिर से अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व का अनुभव कर रहा है। इस वर्ष मोदी जी ने ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम दी है, जिसका उल्लेख हमारे ऋषियों ने भी किया है। उन्होंने शास्त्रों का जिक्र करते हुए कहा- “न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्” अर्थात जिसका शरीर योग की अग्नि से तपकर सुदृढ़ हो गया हो, उसके पास न रोग आता है, न समय से पहले बुढ़ापा और न ही दुर्बलता। यदि हमें रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचना है तो योग को नियमित रूप से अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

प्रदेश के हर कोने में योग दिवस का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी प्रदेश में योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रही हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लखनऊ में तथा प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अलग-अलग जनपदों में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, 825 विकासखंड मुख्यालयों, 350 तहसीलों और 762 नगर निकायों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी की पावन धरती से पूरे प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के सभी अधिकारीगण, झांसी के प्रबुद्धजन, प्रशासन एवं पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी, सुरक्षा बलों के जवान, युवा साथी, मातृशक्ति और प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं। यदि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया जाए तो व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी के सुख, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह पारीछा, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधायक रश्मि आर्य, विधान परिषद सदस्य राम तीर्थ सिंघल, महापौर बिहारी लाल आर्य आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiyoga day
Previous Post

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

Next Post

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

यह भी पढ़ें

cm dhami

किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाए योजना: मुख्यमंत्री धामी

26/07/2022
बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम को बड़ा झटका

राज्यसभा चुनाव : बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम को बड़ा झटका, पांच प्रस्तावक अपना नाम वापस लेंगे

28/10/2020

Amazon web सर्विस ठप, Netflix, Disney+ जैसे कई एप्स डाउन

08/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version