• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

Desk by Desk
21/06/2026
in उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि वे लोग पहचान के लिए मोहताज हैं, जिन्होंने यूपी को बीमारू बनाया था। आज उन सबके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। जनता अब उन्हें दुत्कारती है, भगाती है। उन्हें भाव नहीं देती। जनता ने कमल के फूल पर वोट देकर हमीरपुर व राठ में भाजपा को जिताया तो सुरक्षा, हर घर नल, एक्सप्रेसवे समेत अनेक योजनाएं व नवाचार हो रहा है। सीएम ने बुंदेलखंड वासियों से अपील की कि माफिया के सरपरस्तों को दोबारा आने नहीं देना है। इन्हें पहचान के लिए मोहताज कराना है। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजित नही होना है और विकास, विरासत, आस्था, अर्थव्यवस्था के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है।

सीएम ने स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज, राठ में 636 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। यहां हमीरपुर के विकास को समर्पित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

यमुना व बेतवा के संगम वाला जनपद 9 वर्ष पहले पानी के लिए तरसता था

सीएम ने कहा कि 9 वर्ष पहले बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी ठीक नहीं थी। सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं। माताएं-बहनें मिट्टी का घड़ा सिर पर लेकर पानी ढोने में जिंदगी गुजार देती थीं। यमुना व बेतवा के संगम वाला हमीरपुर पानी और यहां का नौजवान पहचान के लिए तरसता था। बालू, खनन, भूमाफिया गरीबों का शोषण करते थे। देश में लोग यूपी वालों को शक की निगाहों से देखते थे।

दुनिया के सामने योग दिवस पर फिर प्रस्तुत हुई भारत की पहचान

सीएम ने कहा कि 12 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है। आज सुबह लगभग 100 देश के लाखों लोग योग से जुड़े थे। इससे वर्तमान-अतीत गौरवान्वित व भविष्य प्रफुल्लित होता दिख रहा था। पीएम मोदी ने 12वें योग दिवस पर भारत की पहचान को फिर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। मोदीजी ने कुंभ को भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई।

जातिवाद की राजनीति करने वालों ने सिर्फ परिवार का पेट भरा

सीएम ने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वालों ने सत्ता में आने पर सिर्फ परिवार का पेट भरा। मोदी जी के लिए 140 करोड़ का भारत व हमारे लिए 25 करोड़ का प्रदेश ही परिवार है। हमने दिखाया कि जनता के हित के लिए कार्य करना, योजना बनाना और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से काम होता है तो परिणाम आने में देर नहीं लगती।

ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई तो पाकिस्तान जान की भीख मांगने लगा

2017 में सीएम बनने के बाद जब बुंदेलखंड आया तो लोगों ने यहां की खराब कनेक्टिविटी से अवगत कराया। तब मैंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की बात कही, आज यह परियोजना पूरी भी हो गई। अब उत्तर प्रदेश में ही गोला-बारूद, तोप-मिसाइल बन रहा है। लखनऊ में बना ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर में जब पाकिस्तान पर दागा गया तो वह जान की भीख मांग रहा था।

पहले सिर्फ सैफई को ध्यान में रखकर योजनाएं बनती थीं, अब सभी जनपदों का रखा जाता है ध्यान

सीएम ने कहा कि हर घर जल की योजना अब बहन-बेटियों को राहत दे रही है। महिला स्वयंसेवी समूह बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बीसी सखी के रूप में पहचान बना रही है। पुलिस भर्ती में अब बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, झांसी के नौजवान भी भर्ती होते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था, क्योंकि योजनाएं सिर्फ सैफई को ध्यान में रखकर बनती थीं। आज पूरे प्रदेश को ध्यान में रखकर सिंचाईं, पेयजल, कनेक्टिविटी आदि योजनाएं बन रही हैं। नए एयरक्रॉफ्ट आने के बाद जब चित्रकूट से वायुसेवा प्रारंभ होगी तो बुंदेलखंड में बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी दिखेगी। अब ट्रेन की नई सुविधाएं दिख रही हैं।

स्वामी ब्रह्मानंद प्रबंध समिति से फिर बोले सीएम- प्रस्ताव दीजिए, विश्वविद्यालय बनाएंगे

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने राठ के लिए बस स्टैंड स्वीकृत किया था। परिवहन विभाग इसे तेजी से आगे बढ़ाए। सीएम ने कहा कि शाहजहांपुर से प्रस्ताव मिला तो वहां स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ। भदोही से भवन व प्रॉपर्टी के पास प्रस्ताव मिला तो इस सत्र से काशी नरेश विश्वविद्यालय का शुभारंभ हो गया, लेकिन स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय प्रबंध समिति का प्रस्ताव अभी तक नहीं आया। प्रस्ताव दीजिए, हम विश्वविद्यालय बनाएंगे। इसके लिए एक्ट बनाने पड़ते हैं, प्रक्रिया में समय लगता है। जितना समयबद्ध कार्य होगा, सरकार उतनी तेजी से इसे धरातल पर उतारेगी। विश्वविद्यालय बड़ा व विराट सोच के साथ होना चाहिए, जिसमें अन्य जनपदों के महाविद्यालय भी संबद्धता ले सकें। नौजवानों को आधुनिक/तकनीकी शिक्षा दे सकें और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी को लाकर डिफेंस मैन्युफेक्चिरंग कॉरिडोर के लिए नौजवानों की स्किलिंग सेंटर को बढ़ाएं। सीएम ने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया।

सपा सरकार में माफिया पुलिस पर करते थे हमले

सीएम ने कहा कि सपा सरकार में बुंदेलखंड समेत हर जनपद में माफिया खड़े किए गए जो जमीनों पर कब्जा, अवैध खनन, व्यापारी-बेटी के लिए संकट थे, पुलिस पर हमला करते थे। इससे बुंदेलखंड, हमीरपुर व प्रदेश की छवि खराब होती थी। डबल इंजन सरकार में माफिया के लिए जगह नहीं है। माफिया अब या तो जेल में है या मिट्टी में मिल गए हैं। अब बेटी की सुरक्षा में यदि किसी ने सेंध लगाने का दुस्साहस किया तो यमराज के घर ही जाएगा।

बुंदेलखंड में सिंचाई व पेयजल के लिए नहीं होगा जल का संकट

सीएम ने कहा कि तालाब खुदवाकर जल संरक्षण के बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं। सीएम ने बुंदेलखंड व हमीरपुरवासियों से अपील की कि हर घऱ जल योजना व्यापक परिवर्तन का कारक बनेगी। कबरई, रतौली बांध, बावनी बांध, कचनौदा बांध, चिल्ली-मजगांवा स्प्रिंकलर सिंचाई, केन-बेतवा आदि परियोजनाओं को पूर्ण किया जा रहा है। आने वाले समय में सिंचाई व पेयजल के लिए जल का संकट नहीं होगा।

सीएम ने पौधरोपण व जल संरक्षण पर दिया जोर

सीएम ने एक-एक बूंद जल संरक्षण, स्वच्छता व पौधरोपण पर जोर दिया। कहा कि अब तक बरसात हो जानी चाहिए थी, लेकिन मानसून नहीं आया। अल नीनो के कारण अगले तीन वर्ष तक असमय वर्षा, कम वर्षा की चेतावनी आ रही है। सीएम ने अपील की कि जल की हर बूंद को बचाना है। हर घर नल का मतलब टोंटी लगातार खुली ही न रहे। इसे चोरी न करने दें। पेयजल का संकट न हो। जितने जल की आवश्यकता हो, उतना ही खर्च करें। सिंचाई के लिए आधुनिक बेहतरीन तरीकों को उपयोग हो। इससे वर्तमान व भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से कम सिंचाई में बेहतरीन उत्पादन के वैज्ञानिक गुण को खेती में अपनाएं। इससे अच्छा परिणाम आएगा।

देश की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा बुंदेलखंड

पिछली सरकारों ने शोषण, पहचान का संकट खड़ा किया था लेकिन अब बुंदेलखंड देश की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है। भारत के सबसे बड़े औद्योगिक सिटी का निर्माण झांसी के पास बुंदेलखंड में हो रहा है। प्रस्ताव आने प्रारंभ हो गए हैं। यहां के युवा अब पलायन नहीं करेंगे। 9 वर्ष में यहां के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेके सीमेंट, रिमझिम इस्पात, एनटीपीसी सोलर प्लांट, गेल इंडिया आदि की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

आपके एक वोट ने यूपी की तकदीर बदल दी

सीएम ने कहाकि आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने तो विकास योजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। आपके एक वोट ने यूपी की तकदीर बदल दी। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण और भव्य महाकुंभ हुआ। कांग्रेस कहती थी कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। सपा जय श्रीराम बोलने पर लाठी-गोली चलाती थी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी, लेकिन मोहर्रम व ईद पर सड़कों पर उद्दंडता करने को प्रोत्साहित करती थी।

अब कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च नहीं होता सरकार का पैसा

सीएम ने कहा कि अब विधायक आस्था के केंद्र के लिए जो भी प्रस्ताव देते हैं, सरकार पर्यटन में सुंदरीकरण की योजना के तहत उसे पूरा करती है। अब सरकार का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च नहीं होता। मोदी जी के नेतृत्व व जनता के एक वोट के निर्णय ने बुंदेलखंड की तकदीर बदल दी। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार आदि के लिए नई योजना ला रही है।

इस दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, विधायक मनीषा अनुरागी, डॉ. मनोज प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद आदि की मौजूदगी रही।

Tags: Yogi Adityanath
Previous Post

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: CM योगी

07/08/2026
Yogi government giving handlooms a new identity.
उत्तर प्रदेश

हथकरघा को नई पहचान दिला रही योगी सरकार, बुनकरों का बढ़ा उत्साह

07/08/2026
CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष के पास भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत नहीं: केशव मौर्य

07/08/2026
Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

यह भी पढ़ें

JEE Advance एग्जाम के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

26/09/2021

दुनिया को कोरोना वैक्सीन पर मिली बड़ी खुशखबरी, इस देश ने 10 करोड़ डोज की डील

21/07/2020
cm yogi

अपने पूर्वजों और अपनी विरासत के सम्मान से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: सीएम योगी

09/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version