• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रूनो के बाद ‘टाइगर’ की भी मौत, भूख-प्यास से अतीक के कुत्तों का हो गया है ऐसा हाल

Writer D by Writer D
11/03/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Ateeq Ahmed's two dogs died

Ateeq Ahmed's two dogs died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फंसने के बाद से ही यूपी के बाहुबली अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) और उनके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है जिसका असर अब उनके पालतू कुत्तों (Dogs) पर भी हो रहा है।

अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) के पसंदीदा डॉगी ब्रूनो की मौत के बाद अब उनके एक और कुत्ते ‘टाइगर’ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खाना, पानी और ध्यान रखे जाने के अभाव में अब तक दो कुत्तों की मौत हो चुकी है।

मृत दोनों कुत्ते विदेशी नस्ल के थे। कुत्तों की मौत के बाद नगर निगम की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची और शव को अपने साथ ले गई। रिपोर्ट के मुताबिक अतीक के चकिया आवास पर रहने वाले विदेश नस्ल के पांच कुत्ते कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं।

भूख-प्यास की वजह से अतीक अहमद के पालतू कुत्तों की मौत हो रही है। इससे पहले ग्रेट डेन नस्ल की फीमेल डॉग ब्रूनो की गुरूवार को मौत हुई थी। अतीक अहमद के पास विदेशी नस्ल के 5 कुत्ते थे, जिसमें से दो की मौत हो गई है।

अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) के बाकी कुत्तों की भी हालत खराब

इसके साथ ही माफिया डॉन अतीक अहमद के बाकी बचे कुत्तों की भी हालत बिगड़ गई है। ये कुत्ते भी भूखे-प्यासे हैं। पुलिसिया कार्रवाई के डर से मोहल्ले-पड़ोस के लोग भी इन कुत्तों को खाना पानी देने से कतरा रहे हैं। पिछले कई दिनों से इनको खाना-पानी नहीं मिला है।

माफिया अतीक अहमद के करीबी भी कार्रवाई के डर से उसके चकिया आवास पर फटकना नहीं चाहते हैं। घर में काम करने वाले कर्मचारी भी गायब हो गए हैं।

अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) को कुत्तों से बेहद लगाव

बता दें कि अतीक अहमद को विदेश नस्ल के कुत्तों का बहुत शौक था। एक बार उसने अपने एक कुत्ते का परिचय तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से करवाया था। अतीक़ के आवास पर मुलायम सिंह यादव ने कुत्तों से शेक हैंड किया था, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। यह फोटो उस समय की है जब बाहुबली अतीक अहमद ने अपनी बहन की शादी की थी।

तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव के साथ अपने पालतू कुत्ते का शेक हैंड कराता अतीक

तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव खुद उनके घर पर आए थे। उसी दौरान बाहुबली अतीक अहमद ने मुलायम सिंह से अपने कुत्ते से मिलाया था। हालांकि वह कुत्ता दुनिया में नहीं है लेकिन उसी नस्ल के कुत्ते अभी भी अतीक अहमद के पास मौजूद है। अतीक अहमद के पास ग्रेट डेन नस्ल के पांच कुत्ते थे। कहा जाता है कि ये उसकी रखवाली भी करते थे।

Tags: ateeq ahmedPrayagraj NewsPrayagraj Shotoutumesh pal murder case
Previous Post

NCERT की किताबें नहीं खरीदेगी यूपी सरकार, सामने आई ये बड़ी वजह

Next Post

छात्रों से भरी ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

22/06/2026
CM Yogi reached the site of the fire incident.
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोलें – सरकार आपके साथ, दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

22/06/2026
Next Post
Road Accident

छात्रों से भरी ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

यह भी पढ़ें

7 MLAs left AAP party before Delhi elections

केजरीवाल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

21/06/2024

BJP प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम के नारे

29/01/2022
ranveer prasad

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1019 नावें तथा 339 मेडिकल टीमें लगायी गयी : प्रसाद

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version