नई दिल्लीमनोरंजनराष्ट्रीय

संसद में अगले हफ्ते आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स फिल्म की होगी स्क्रीनिंग

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अगले हफ्ते दिल्ली में सांसदों के लिए संसद में ऑस्कर पुरस्कृत दोनों फिल्मों की स्क्रीनिंग करेंगे। RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की स्क्रीनिंग संसद के बाल योगी सभागार में की जाएगी। इस मौके पर दोनों फिल्मों के कलाकार और निर्माताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि RRR का ‘नाटू नाटू’ गीत और डॉक्युमेन्ट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दोनों ने प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीता। ‘नाटू नाटू’ गाने का संगीत एम.एम. कीरावनी, जबकि चंद्रबोस ने इसके गीत लिखे थे।

‘श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से धाम तक तीन कानून’ पुस्तक का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

ऑस्कर जीतने से पहले इस गाने ने ग्लोबल स्टेज पर अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। इससे पहले जनवरी में, ‘नाटू नाटू’ ने ‘गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता था।

Related Articles

Back to top button