• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज ट्राई करें मटका पुलाव, दोगुना हो जाएगा खाने का जायका

Writer D by Writer D
10/07/2024
in Categorized
0
Matka Pulao

Matka Pulao

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर पर जब भी कभी कोई पार्टी या फंक्शन रखा जाता हैं तो उसके मेन्यु में चावल को जरूर शामिल किया जाता हैं। अगर आप इस बार चावल की जगह कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं मटका पुलाव (Matka Pulao) बनाने की रेसिपी। इसे बनाने का अंदाज इसे बेहतरीन जायका देता हैं।

इसे बनाने में करीब आधा घंटे का समय लगता हैं। इसका स्वाद आपको मटका पुलाव बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा। हाउस पार्टी के लिए मटका पुलाव (Matka Pulao) बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी

मटका पुलाव (Matka Pulao) बनाने की सामग्री

अंकुरित मूंग (उबली) – 1 कप
पके हुए चावल – 2 कप
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून
हरा प्याज कटा – 1/2 कप
शिमला मिर्च कटी – 1/4
लौंग – 3-4
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च कटी – 2
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मटका पुलाव (Matka Pulao) बनाने की विधि

मटका पुलाव (Matka Pulao) बनाने के लिए सबसे पहले अंकुरित मूंग को लें और उसे साफ कर उबाल लें। इसके बाद कुकर में चावल को 70 फीसदी तक पकाएं दें। हरी प्याज का सफेद हिस्सा और शिमला मिर्च को भी बारीक काट लें। अब एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। जीरा चटकने लगे तो तेल में अदरक, कटी हरी मिर्च, हींग और लौंग डालकर भून लें। कुछ सेकंड बाद इस मसाले में बारीक कटा प्याज डाल दें और उसे 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें।

जब प्याज का रंग लाइट ब्राउन हो जाए तो उसमें शिमला मिर्च डालकर 40-50 सेकंड और भून लें। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर भूनें।

अब मटकी से आधे मसाले को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद मटकी के मसाले के ऊपर उबले चावल की एक परत चढ़ाएं। इसके बाद बचे मसाले को डालकर चावल की एक और परत चढ़ा दें। इसके बाद मटकी का मुंह एक बर्तन से बंद कर उसे चारों ओर से आटे से सील कर दें जिससे पुलाव अच्छी तरह से पक सकें।

अब मटकी को धीमी आंच पर चूल्हे पर रखकर पुलाव पकने दें। लगभग 10 मिनट में आपका स्वादिष्ट मटका पुलाव (Matka Pulao) बनकर तैयार हो जाएगा। इसे सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Tags: matka pulaomatka pulao recipePulao recipe
Previous Post

ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये, मिनटों में तैयार होगा

Next Post

नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं

यह भी पढ़ें

Lemon

50 किलो नींबू ले उड़े चोर, प्याज-लहसुन भी चुरा ले गए

11/04/2022
nora fatehi

नोरा फतेही के फैंस के लिए बुरी खबर, एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट

23/12/2021
CM Yogi

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

12/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version