• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में पूर्वांचल के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिहार के किसानों को भी मिलेगा लाभ

Writer D by Writer D
20/03/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Pack House

Pack House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रस्तवित दौरे में पूर्वांचल के किसानो को बड़ी सौगात देंगे। इंटीग्रेटेड पैक हाउस फॉर फूड एंड वेजिटेबल एक्सपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी मौजूद रहेंगे। पैक हाउस (Pack House) में लगे सभी उपकरण मेक इन इंडिया हैं। इसके शुरू होने के बाद बनारसी लंगड़ा आम सीधे जापान, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, इंग्लॅण्ड और यूरोपियन देशो को एक्सपोर्ट किया जा सकेगा। मोदी-योगी सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को इस पैक हाउस से बड़ी मदद मिलेगी। डबल इंजन की सरकार पूर्वांचल ही नहीं पश्चिमी बिहार के एफपीओ, किसानों और कृषि उद्यमियों के बीच से बिचौलियों को हटाकर उन्हें निर्यातक बनाने में जुटी है। इसके लिए कृषि और खाद्य प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) लगातार प्रयास कर रहा है।

15.78 करोड़ की लागत से 4461 वर्गफुट में बना है पैक हाउस (Pack House)

पूर्वांचल की सब्जियां और फलों की खेप अब वाराणसी के पैक हाउस से सीधे विदेशों में एक्सपोर्ट होंगे। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार पेरिशेबल फ़ूड उत्पाद को तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट से कऱीब 10 किलोमीटर दूर करखियांव में स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस फॉर फ़ूड एंड वेजिटेबल एक्सपोर्ट का निर्माण योगी सरकार ने कराया है।

इस पैक हाउस (Pack House) से एक्सपोर्ट के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस भी होगा, जिससे निर्यात करना आसान होगा। इंटीग्रेटेड पैक हाउस जल, थल और नभ से निर्यात करने के लिए उचित संसाधनों से लैस होगा। 15.78 करोड़ की लागत से लगभग 4461 स्क्वायर फिट एरिया में पैक हाउस बनकर तैयार हो चुका है। यहां किसान उद्यमियों को इंटरनेशनल मार्केट की मांग के अनुसार कृषि उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सहारनपुर और लखनऊ के बाद ये यूपी का तीसरा तथा पूर्वांचल का पहला इंटीग्रेटेड पैक हाउस होगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करता है उत्पाद

पैक हाउस का सबसे अहम काम उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करना है। अलग-अलग देशों की अलग अलग तरह की डिमांड होती हैं। उनके डिमांड को पूरा करने के लिए पैक हाउस काम करता है। पूर्वांचल में किसानों की आय दोगुना करने के लिए एपीडा निर्यात के लिए सक्रिय है।

एपीडा के उप महाप्रबंधक डॉ सी.बी.सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का प्रोडक्ट तैयार करने के लिए इंटीग्रेटेड पैक हाउस में फलों और सब्जियों को कई प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है, जिससे उनकी ताज़गी, स्वाद और अन्य गुण बरक़रार रहता है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है की इन उत्पादों में कीट और किसी भी तरह की बीमारी न हो। ख़ास तौर पर बनारसी लंगड़ा आम को वेपर हीट और हॉट वाटर ट्रीटमेंट प्रक्रिया से गुजरान पड़ता है, तब कही जाकर लंगड़ा आम विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड पैक हाउस फॉर फ़ूड एंड वेजिटेबल एक्सपोर्ट में लगे उपकरणों स्वेदशी है।

पैक हाउस (Pack House) में लगे उपकरणों के नाम और क्षमता

1- वेपर हीट ट्रीटमेंट यूनिट – 2500 किलोग्राम / बैच (प्रति 4 घंटे)

2- हॉट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट – 500 किलोग्राम / बैच (प्रति 1 घंटे )

3- मैंगो / फ्रूट प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग एवं सॉर्टिंग लाइन – 2000 किलोग्राम / घंटा

4- वेजिटेबल प्रोसेसिंग लाइन – 1000 किलोग्राम / घंटे

5- कोल्ड रूम – 2 से 20 – एमटी

6- प्री कोल्ड रूम – 2 से 15 -एमटी

7- राईपिनिंग रूम – 1 से 10 – एमटी

Tags: cm yogiintegrated pack housepm modivaranasi news
Previous Post

Power Strike: उपभोक्ता परिषद ने विद्युत कारपोरेशन पर ठोका 600 करोड़ का दावा

Next Post

ऊर्ज मंत्री के गृह जनपद के मुख्य अभियंता सस्पेंड, 72 पदाधिकारी भी हुए निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
International Yoga Day
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Next Post
Suspended

ऊर्ज मंत्री के गृह जनपद के मुख्य अभियंता सस्पेंड, 72 पदाधिकारी भी हुए निलंबित

यह भी पढ़ें

JEE Advanced

JEE Advanced 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

11/05/2026
Turtles

कछुआ संरक्षण की दिशा में योगी सरकार ने बढ़ाए अभूतपूर्व कदम

22/05/2025
Mukhtar Ansari

पेशी के दौरान जज के सामने गिड़गिड़ाया मुख्तार अंसारी, कहा- जेल में क्रूरता हो रही है

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version