• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अप लाइन छोड़कर डाउन ट्रैक पर आई मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
23/03/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Goods Train

Goods Train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। जबलपुर की तरफ से आ रही कोयले से भरी एक मालगाड़ी (Goods Train) बुधवार शाम को करीब 5.30 बजे गलत ट्रैक पर आ गई। गनीमत रही कि समय रहते इटारसी रेलवे स्टेशन समेत पिपरिया रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों को रोक दिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद जबलपुर और नर्मदापुरम रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का यातायात बाधित हो गया। करीब तीन घंटे बाद मालगाड़ी को सही ट्रैक पर लाकर आगे की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयले का लोड लेकर जबलपुर से इटारसी तरफ आ रही मालगाड़ी (Goods Train) तकनीकी खराबी की वजह से शाम करीब 5:30 बजे अपलाइन छोड़कर डाउन ट्रैक पर आ गई। संयोग से यहां बड़ा हादसा नहीं हुआ, चूंकि उस वक्त डाउन ट्रेक पर कोई ट्रेन नहीं थी। इस दौरान जबलपुर-इलाहाबाद जा रही कई ट्रेनों को इटारसी स्टेशन पर रोका गया, जबकि पिपरिया स्टेशन पर भी कई ट्रेनों को रोकना पड़ा।

घटना की खबर मिलते ही जबलपुर मंडल के सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रेन परिचालन में इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई है, इसकी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इस हादसे से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

राहुल गांधी को 2 साल की जेल, ‘मोदी’ सरनेम पर दिया था विवादित बयान

बताया जा रहा है कि इस घटना से इटारसी से जबलपुर की ओर जाने वाले भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, बरौनी स्पेशल, रक्सौल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, कटनी भुसावल, वाराणसी सुपर, ताप्ती गंगा, काशी एक्सप्रेस के शेड्यूल पर असर पड़ा है।

हादसे की वजह से जनशताब्दी, अमरकंटक एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। जबलपुर से आने वाली वेरावल, सोमनाथ, इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार हुई। पिपरिया स्टेशन पर राजकोट समेत अन्य ट्रेनों को खड़ा किया गया, इस वजह से यात्री भी परेशान हुए। हादसे के कारण बंगाली आउटर पर अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22 183 को प्लेटफार्म 6 पर, डोलरिया में ट्रेन नंबर 5548 को, ट्रेन नंबर 11127 को बनापुरा में, ट्रेन नंबर 19045 को चारखेड़ा स्टेशन पर, ट्रेन 5945 को पगढाल में, 22687 को टिमरनी में और ट्रेन नंबर 5017 काशी एक्सप्रेस को भिरंगी स्टेशन पर रोका गया। लगभग तीन घंटे बाद रेलवे ने ट्रैक को क्लियर करने का काम पूरा कर लिया। इसके बाद रात 9 बजे रूट पर रोकी गई ट्रेनों को चलाया गया।

Tags: bhopal newsgoods trainmp newsNational newsrailway tracktrain
Previous Post

राहुल गांधी को 2 साल की जेल, ‘मोदी’ सरनेम पर दिया था विवादित बयान

Next Post

‘अतीक के शूटर्स को ढूंढ़ने में कर सकता हूं मदद’, करौली बाबा का एक और दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
उत्तराखंड

25 साल की जनसेवा पर धामी बोले- मोदी की यात्रा प्रेरणादायी

08/10/2026
Next Post
Karauli Baba

'अतीक के शूटर्स को ढूंढ़ने में कर सकता हूं मदद', करौली बाबा का एक और दावा

यह भी पढ़ें

loot

दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 1 करोड़ की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

18/04/2022
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया

31/10/2022
Missing Girl

लापता बच्चे का शव मिला, धड़ और सिर अलग-अलग मिलने से फैली सनसनी

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version