• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के ‘एक्सप्रेसवे’ पर बुंदेलखंड

Writer D by Writer D
24/03/2023
in उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
Bundelkhand

Bundelkhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) के छह साल के कार्यकाल में बुंदेलखंड (Bundelkhand) क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू हुए और कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हुए। झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियमित दौरे और सभी जिलों को केंद्रित करते हुए विकास योजनाओं की सौगात से विकास के कई मानकों पर बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिले हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, डिफेन्स कॉरिडोर, हर घर नल से जल जैसी बड़ी परियोजनाओं के अलावा स्वास्थ्य, पर्यटन और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार की परियोजनाओं ने यहां के आम लोगों पर ध्यान केंद्रित किया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) से बदली तस्वीर

योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखंड में जिन बड़ी परियोजनाओं पर काम हुआ, उनमें से एक महत्वपूर्ण परियोजना बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे है। वर्ष 2022 में जुलाई में बुंदेलखंड के पहले एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट से शुरू होकर बांदा, हमीरपुर और जालौन होते हुए आखिर में इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ता है। इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बुंदेलखंड को दिल्ली से जोड़ने का काम हुआ। अभी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के प्रारंभिक चरण के लिए 235 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है।

चित्रकूट और झांसी में डिफेन्स कॉरिडोर

डिफेन्स कॉरिडोर के दो महत्वपूर्ण नोड बुंदेलखंड में तैयार हो रहे हैं। झांसी और चित्रकूट में डिफेन्स कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार का काम किया जा रहा है। झांसी के गरौठा तहसील में बन रहे डिफेन्स कॉरिडोर के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड की यूनिट की स्थापना के लिए 19 नवंबर 2021 को पीएम मोदी शिलान्यास कर चुके हैं। इसके अलावा भी कई अन्य यूनिट की स्थापना को लेकर कंपनियों की ओर से निवेश के प्रस्ताव सरकार के सामने आये हैं।

जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की तारीफ

जल जीवन मिशन के तहत झांसी के 640 गांव, ललितपुर के 551, जालौन के 860, चित्रकूट के 450, हमीरपुर के 342, महोबा के 402 और बांदा के 634 गांव में हर घर नल से पानी पहुंचाने की योजना का काम अंतिम दौर में है और बहुत सारे गांव में पानी पहुंचाने का काम शुरू भी हो गया है। फरवरी में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी परमेश्वर अय्यर ने झांसी में जल जीवन मिशन का ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया था और ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की थी। उन्होंने इस योजना के कार्यान्वयन की तारीफ की थी।

पर्यटन, कृषि और उद्यमिता पर फोकस

बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति में बुंदेलखंड पर अलग से फोकस किया गया है। इस क्षेत्र के 31 छोटे-बड़े किलों को पीपीपी मॉडल पर पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए यूपी सरकार ने परियोजना को मंजूरी देकर इस पर काम शुरू कर दिया है। गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बुंदेलखंड को चयनित किया है और सभी सातों जिलों के 47 विकास खण्डों में 470 समूह तैयार कर इस खेती पर काम शुरू किया जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बुंदेलखंड की स्थानीय उपज को ध्यान में रखते हुए हर जिले में बड़ी संख्या में प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना करने के साथ ही एफपीओ के माध्यम से भी कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Tags: BundelkhandJhansi newsYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Next Post

राहुल गांधी की सजा पर बोले राजबब्बर, यह कानूनी मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Raj Babbar

राहुल गांधी की सजा पर बोले राजबब्बर, यह कानूनी मामला

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

चांद निकलने से पहले कर अवश्य करलें ये काम, वरना अधूरा रह जाएगा करवा चौथ व्रत

01/11/2023

भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति के संरक्षण का दिया सन्देश

14/11/2020
Murder

भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version