फैशन/शैली

इस तिल का सेवन करे स्ट्रेस को दूर

तिल का सेवन करना शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। तिल का सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है, लेकिन इसका सेवन गर्मी में नहीं करना चाहिए, लेकिन अभी मौसम गर्मी का नहीं बल्कि थोड़ी थोड़ी ठंड सी रहने लग गयी तो आप ऐसे में तिल का सेवन कर सकते है। जरूरी नहीं की आप सफ़ेद तिल का ही उपयोग करे बल्कि काले तिल (Black Sesame) का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है। तिल में कैल्शियम, आयरन, ऑक्जेलिक एसिड, अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी, सी तथा ई की प्रचुर मात्रा होता है। काले तिल सफ़ेद तिल से ज्यादा फायदेमंद होते है। तो आइये जानते है काले तिल के फायदे के बारे में………

# काले तिल (Black Sesame) खाने से मानसिक दुर्बलता एंव तनाव दूर होते है। शक्ति मिलती है। कठिन शारीरिक श्रम करने पर सांस फूलना जल्दी बुढ़ापा आना बन्द हो जाता है।

# प्रतिदिन दो चम्मच काले तिल को चबाकर खाइए और उसके बाद ठंडा पानी पीजिए। इसका नियमित सेवन करने से पुराना बवासीर भी ठीक हो जाता है।

# रोज सुबह अच्छे से चबा चबाकर काले तिल खाने से दांत और मसुड़े स्वस्थ रहते हैं। तिल खांसी से भी निजात दिलाता है। अदरक वाली चाय में दो ग्राम तिल मिलाकर कुछ देर उबालें। इस चाय के सेवन से खांसी ठीक हो जाती है।

# तिल का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।काले तिल मधुमेह रोगियों के लिए दवा का काम करता है।

# तिल, सोंठ, मेथी, अश्वगंधा सभी बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें। रोज सुबह इस चूर्ण के सेवन से आर्थराइटिस की समस्या ठीक हो जाती है।

# काले तिल (Black Sesame) के तेल को बालो में लगाये जिससे बाल गिरने की समस्या से राहत मिलती है।

# बच्चो में रात में बाथरूम जाने की समस्या हो तो काले तिल के लड्डू खिलाये जिससे उसकी यह समस्या दूर होगी।

Related Articles

Back to top button