उत्तर प्रदेशक्राइमबलिया

लाठी डंडे से पीटकर छात्रनेता की हत्या

बलिया। शहर के सतीश चंद्र काॅलेज में परीक्षा देने गए छात्रनेता व उसके साथी पर क्रिकेट के बैट से बदमाशों ने मंगलवार को हमला (Beating) कर दिया। इसमें छात्रनेता हेमंत यादव की इलाज के दौरान मऊ में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। छात्रनेता की मौत से जिले के छात्रनेताओं में आक्रोश है।

पकड़ी थाना के धरसरा निवासी हेमंत यादव शहर के टीडी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शहर में अपने निजी आवास पर रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सतीश चंद्र कालेज पर पहुंचा।

परीक्षा देकर निकलते समय सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस पर बैट व रॉड से आधा दर्जन लड़कों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक आलोक यादव निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हेमंत को रेफर कर दिया गया। इसके बाद मऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शहर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों घायल हुए थे। अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button