• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी ने पति और उसके दोस्तों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Writer D by Writer D
19/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक महिला ने अपने पति और उसके दो साथियों पर घर में घुसकर, मुंह बांधकर गैंगरेप (Gangrape) करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक घटना के बाद बदौसा थाने में इस मामले की तहरीर दी गई थी, लेकिन थाने के सब इंस्पेक्टर ने आरोपियों से मिलकर तहरीर बदल दी और मेडिकल तक नहीं कराया। मामले में पीड़िता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत की।

जिले के बदौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। उसकी शादी 21 जून 2022 को शिवम पुत्र शिव शंकर चतुर्वेदी निवासी शंकर बाजार पहाड़ी रोड सोसाइटी के पीछे कर्वी चित्रकूट के साथ हुई थी। बताया कि उसका पति नशेड़ी और आवारा किस्म का है। जिसने कई बार मेरे साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करता था। जिससे मैं अपने मायके में रह रही थी। चार अप्रैल 2023 को रात्रि लगभग नौ बजे जब मैं घर पर अकेली थी। तभी पति शिवम अपने दोस्त मोनू व पप्पू मिश्रा निवासी बस स्टैंड कर्वी चित्रकूट के साथ स्कॉर्पियो कार से आए।

पति ने घर में घुसकर मुझे पकड़ लिया और इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्तों ने भी मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह जब मुंह खुला, तो चिल्लाने पर पड़ोसी आ गए। इसके बाद तीनों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना बदौसा में जाकर पति और उसके दोस्तों की हरकत की तहरीर दी थी। इस पर एसआई कृपा शंकर मिश्रा ने कहा कि यह प्रार्थना पत्र ठीक नहीं है, दूसरा बनाना पड़ेगा। उसके बाद इंस्पेक्टर ने मनमाफिक तहरीर बनाकर मेरे विरोध करने के बावजूद जबरन उस पर हस्ताक्षर करा लिए हैं।

गैंगरेप (Gangrape) के बावजूद पुलिस ने मेरा मेडिकल भी नहीं कराया। घटना के दूसरे दिन पति द्वारा जान से मारने व तलाक देने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच किसी अन्य थाने की पुलिस से कराए जाने की मांग की

मामले में एसआई कृपा शंकर मिश्रा की माने तो पति-पत्नी का आपसी विवाद है। घटना वाले दिन पति गाड़ी लेकर ड्राइवर के साथ पत्नी को घर ले जाने के लिए आया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिससे महिला ने पति पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। अब गैंगरेप का आरोप लगा रही है।

Tags: banda news
Previous Post

इंटर कॉलेज के लिपिक की घर में गला रेत कर हत्या

Next Post

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Dispute

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

यह भी पढ़ें

वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

11/12/2020

मतदान के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह, बीमार पत्नी को ठेले पर लेकर पहुंचा पोलिंग बूथ

07/03/2022
Lipstick

लिपस्टिक के ये शेड्स बढ़ा देते हैं चेहरे की खूबसूरती

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version