• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जोड़कर बढ़ाएं विकास की रफ़्तार: एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/04/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी में चुनावी जनसंपर्क सभा में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का अपील की। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सुसुवाही से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार उर्फ गुड्डू पटेल और सीरगोवर्धनपुर (डाफी) वार्ड नं.23 में पार्षद प्रत्याशी गीता सिंह की जनसम्पर्क सभा में उपस्थित होकर उनके पक्ष में प्रचार किया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने रविवार को वाराणसी में आयोजित चुनावी जनसम्पर्क सभा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) सुसुवाही से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार उर्फ गुड्डू पटेल द्वारा आयोजित चुनावी जनसंपर्क सभा में कार्यकर्ताओं एवं जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का अपील की। मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतना काम हुआ कि पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है। प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी का बहुत कम समय में जो कायाकल्प किया है, उसके हम सभी साक्षी हैं। प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू पकड़कर गलियों और घाटों पर सफाई कार्य किया है।

AK Sharma

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने सम्बोधन में कहा की करीब 240 ऐसी नगर पालिका और नगर पंचायतें हैं जिनमें नवविस्तारित क्षेत्र शामिल हुए हैं, वाराणसी में भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो गाँव से नगर बन रहे हैं। इन विस्तारित क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने और नगरीय सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को लाभान्वित करने के लिए बजट में हमने पहले ही करीब 600 करोड़ का प्रावधान किया और इस साल भी बजट आवंटित किया है। मंत्री  शर्मा (AK Sharma) ने जनसम्पर्क सभा में मौजूद कार्यकर्ता और जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाकर डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जोड़कर विकास की रफ़्तार को बढ़ाने में सहयोग करें।

भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बताने वाले झुट्ठों से रहें सावधान: एके शर्मा

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार तेज गति से विकास कार्य कर रही है, उसी तरह से निकायों में भी भारतीय जनता पार्टी की तीसरी इंजन लगनी अत्यंत आवश्यक है, जिसके द्वारा केंद्र से चलकर राज्य और राज्य से चलकर निकायों तक हर एक सरकारी योजनाएं आसानी से भाजपा के उम्मीदवारों के माध्यम से जनता के बीच पहुंच सके। इसलिए हमारी वाराणसी की जनता से एक भावात्मक अपील है कि विकास की गति को और रफ्तार देने के लिए आप अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी के झोली में जरूर डालें, जिससे आपके निकाय में भारतीय जनता पार्टी का एक तीसरा इंजन जुड़ सके और प्रधानमंत्री मोदी के विकास के जो सपने हैं उसको हमारी पार्टी अच्छे ढंग से जमीन पर उतार सके। वहीं, वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर (डाफी) वार्ड नं.23 में पार्षद प्रत्याशी गीता सिंह के चुनावी जनसभा कार्यक्रम मंत्री  एके शर्मा पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने जनता से वाराणसी के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने के अपील की।

AK Sharma

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक सुसुवाही संतोष शर्मा, वार्ड नंबर 33 करौंदी पार्षद प्रत्याशी श्याम भूषण शर्मा उर्फ पिंटू, समस्त कार्यकर्ता गण एवं जनता भी मौजूद रही।

Tags: ak sharmanikay chunavnikay chunav 2023varanasi news
Previous Post

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

Next Post

Nikay Chunav: सोमवार को पांच जिलों के दौरे पर रहेंगे योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

Nikay Chunav: सोमवार को पांच जिलों के दौरे पर रहेंगे योगी

यह भी पढ़ें

Electricity

बिजली की सर्वाधिक आपूर्ति करने में यूपी बना नंबर वन

15/07/2024
cyber crime

बैंककर्मी बताकर एनी डेस्क एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया, फिर पार कर दिये डेढ़ लाख

03/01/2021
dance_deewane_3

‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश हुए कोरोना संक्रमित, माधुरी दीक्षित की भी आई टेस्ट रिपोर्ट

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version