• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस स्टाइल से बनाएं अंडा करी, जायका बना देगा आपको दीवाना

Writer D by Writer D
13/08/2024
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Egg Curry

Egg Curry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रोटीन से भरपूर अंडे से बने व्यंजनों का सेवन कई लोगों को पसंद आता हैं। आपने भी घर पर प्याज-टमाटर की ग्रेवी वाली अंडा करी बनाई होगी। लेकिन अगर आप इसमें कुछ हटकर स्वाद चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं काजू-बादाम ग्रेवी वाली शाही अंडा करी (Shahi Egg Curry) बनाने की रेसिपी। खड़े मसाले और सूखे मेवे की ग्रेवी का कॉम्बीनेशन इसे बेहतरीन जायका देते हुए आपको अपने स्वाद का दीवाना बना देगा। यह 30 से 40 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। कुछ हटकर स्वाद लेना चाहते हैं तो शाही अंडा करी (Shahi Egg Curry) एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

शाही अंडा करी (Shahi Egg Curry) बनाने कीक सामग्री

– 5 उबले अंडे
– 4 हरी इलाची
– 4 हरी मिर्च
– 5 लौंग
– 1/2 टीस्पून जीरा
– 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
– 1/4 टीस्पून काली मिर्च
– 2 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
– 1/2 टीस्पून हल्दी
– 2 टीस्पून नमक
– 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
– 2 टीस्पून धनिया पाउडर
– 1 टीस्पून गरम मसाला
– 1 टेबलस्पून बेसन
– 1 टेबलस्पून चिकन मसाला
– 5-6 कलियां लहसुन
– 1 बड़ा टुकड़ा अदरक
– 4 प्याज
– 3 टमाटर
– 6 टेबलस्पून का तेल
– 1 टीस्पून गरम मलाला
– डेढ़ कप पानी
– 8-10 काजू, दरदरा कूटा हुए
– 10-12 बादाम, दरदरा कूटा हुए

 

शाही अंडा करी (Shahi Egg Curry) बनाने की विधि

– एक बर्तन में 2 कप पानी और अंडे डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें।
– जब तक अंडे उबल रहे हैं। प्याज, लहसुन और अदरक को छीलकर कद्दूकस कर एक कटोरे में पेस्ट रख लें।
– मिर्च को भी कद्दूकस कर लें। टमाटर को अलग से कद्दूकस कर लें। इसका छिलका फेंक दें।
– अंडे उबलने में 12-15 मिनट का समय लगता है।
– अंडे उबालने के बाद इन्हें ठंडे पानी में डालकर छिलका उतार लें।
– अंडों पर चाकू से कट लगा लें।
– कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें अंडा डालकर फ्राई कर लें।
– अंडों को निकाल फिर से हल्के कट लगा लें।
– अब उसी कड़ाही में 4 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
– तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, लौंग, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी डालें।
– जीरा तड़कने लगे तो इसमें लहसुन, प्याज, अदरक वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
– इसके बाद इसमें नमक डाल दें। नमक डालने से प्याज जल्दी पकता और गलता है।
– 8-10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें काजू-बादाम डालकर मिक्स करें।
– अब कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चिकन मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं।
– मसालों को अच्छी तरह से पकाने के लिए एक कड़छी पानी डाल दें।
– जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं।
– टमाटर पकने में 10-12 मिनट रखें। आंच तेज रखें और ग्रेवी को लगातार चलाते रहें।
– ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें बेसन डालकर 1-2 मिनट तक और पकाएं।
– इसके बाद ग्रेवी में अंडे डालकर मिक्स करें।
– पानी डालकर मिलाएं और बिना ढके उबाल आने दें। इसके बाद इसमें गरम मसाला डाल दें।
– जब अच्छी तरह उबाल आ जाए तो ढककर 8-10 मिनट तक और पकाएं।
– आंच बंद कर दें और अंडा करी को कुछ देर ढके रहने दें।
– इसके बाद सर्विंग बाउल में निकालें और रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
– आप चाहें तो इसमें धनियापत्ती भी डाल सकते हैं।

Tags: recipeRecipe in Hindishahi egg curry recipe
Previous Post

घर में बनाएं होटल जैसी एग मखनी, देखें ये आसान रेसिपी

Next Post

सफेद बालों को ये चीज कर देगा काला

Writer D

Writer D

Related Posts

chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
Next Post
bringraaj for hair

सफेद बालों को ये चीज कर देगा काला

यह भी पढ़ें

Earth Day पर Google ने बनाया खास Doodle, देखिए कितनी तेजी से बदल रही पृथ्वी

22/04/2022
CM Yogi

मैनपुरी में आज सभी स्कूल बंद रखने का फरमान, सीएम योगी से है कनेक्शन

02/12/2022
terrorist

शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version