• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कई राज्यों में था अनिल दुजाना का आतंक, कुछ दिन पहले ही आया था जेल से बाहर

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Anil Dujana

Anil Dujana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ/लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्ट (STF) के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को मारा गया गैंगस्टर अनिल दुजाना (Anil Dujana) का उत्तर प्रदेश और दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में आतंक था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था, तभी से एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। डीजी स्पेशल कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

गौतमबुद्ध नगर जिले के दुजाना गांव निवासी अनिल दुजाना (Anil Dujana) उर्फ अनिल नागर का अच्छा-खासा आपराधिक इतिहास है। उसकी कुख्यात सुंदर भाटी से जानी दुश्मनी थी। गुरुवार को एसटीएफ मेरठ यूनिट को अनिल दुजाना के मेरठ में अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली थी। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने अनिल दुजाना के मारे जाने की पुष्टि की है।

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह ने अपनी टीम के साथ जानी थाना क्षेत्र में गंग नहर भोला झाल पर उसकी घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देखकर अनिल दुजाना पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहा था। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गयी। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानी में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल दुजाना पर हत्या, रंगदारी, फिरौती आदि के 60 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। अनिल दुजाना पर पहला मुकदमा 2002 में गाजियाबाद के कविनगर थाने में हरबीर पहलवान की हत्या का दर्ज हुआ। इसके बाद तो उस पर दर्ज मुकदमों की लंबी सूची हो गयी।

डीजी स्पेशल कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अनिल दुजाना अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था, वो अपने साथियों से मिलने बागपत से मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की। एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में गाेली चलाई, जिसमें कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना घायल हुआ। इस दौरान उसके अन्य साथी फरार हो गए। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसटीएफ ने घटनास्थल से चार पहिया वाहन और उसमें रखी पिस्टल एवं भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि अनिल दुजाना उन 66 माफिया की सूची में था जो मुख्यालय से जारी की गई थी। जेल से छूटने के बाद ही वह एक परिवार को धमका रहा था और पूर्व में ही उसी परिवार के दो लोगों की हत्या की थी। अनिल ने एनसीआर, नोएडा, बुलंदशहर, दिल्ली, मेरठ में सबसे ज्यादा आपराधिक वारदात की थी। उसके गैंग में चालीस से पैंतालिस लोग शामिल थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी करोड़ों की सम्पत्ति भी जब्त की गई।

सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता है दुजाना गांव

गैंगेस्टर अनिल दुजाना जिस गांव का है, वह दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था। सत्तर और अस्सी के दशक में सुंदर डाकू का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था। कहा जाता हैं कि सुंदर डाकू ने एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी।

Tags: Anil Dujanacrime newsmerrut news
Previous Post

बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे पांच लाख

Next Post

बीएसएफ ने पकड़ा 43 लाख रुपये का सोना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
BSF caught gold worth Rs 43 lakh

बीएसएफ ने पकड़ा 43 लाख रुपये का सोना

यह भी पढ़ें

smart nagar palika

उचित दर दुकानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार

15/04/2025
Parashurama Jayanti

भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं परशुराम, इस दिन मनाई जाएगी जयंती

26/04/2024
BJP leader sanjeev mishra murder

बीजेपी नेता की घर के सामने गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने थाने में की तोड़फोड़

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version