• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह से बनाएं डिनर में पनीर कोफ़्ता

Writer D by Writer D
13/07/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Paneer Kofta

Paneer Kofta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पनीर (Paneer) को पसंद करने वालों लोगों की खाने की लिस्ट में पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta) हमेशा सबसे ऊपर रहता हैं। दरअसल इस सब्जी का स्वाद ही ऐसा है कि इसे पसंद करने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी हैं। पनीर कोफ्ता के लिए तैयार की जाने वाली ग्रेवी में ड्राई फ्रूट्स और दही का खासतौर पर इस्तेमाल जो इस सब्जी के जायके को काफी बढ़ा देता है।

पनीर से बनने वाले कोफ्ते भी लोगों को काफी भाते हैं। ऐसे में अगर आपने कभी घर पर पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta) की सब्जी नहीं बनाई है तो हम आपके लिए इसे बनाने के बेहद ही आसान रेसिपी लेकर आए है। सबसे कमाल की बात यह है कि इस रेसिपी की मदद से आप सिर्फ 40 मिनट में 5 लोगों के लिए पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta) की सब्जी तैयार कर सकते है तो बिना समय बर्बाद करे चलिए जानते है रेसिपी के बारे में…

 पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta) बनाने के लिए सामग्री

कोफ्ते के लिए

पनीर कद्दूकस – 1 कप
आलू उबले कद्दूकस – 2
मावा – 1/2 कप
मैदा – 50 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 चम्मच
सरसों तेल – 3 चम्मच
किशमिश – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

टमाटर प्यूरी – 1 कप
दही – 1/2 कप
दूध – 100 ग्राम
प्याज कटा – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – डेढ़ टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
लौंग – 10
जीरा – 2 टी स्पून
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरी इलायची – 6
बड़ी इलायची – 2
चीनी – 1/2 टी स्पून
रिफाइंड तेल – 3 चम्मच

 पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta) की विधि

– स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें।
– इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस आलू, कद्दूकस पनीर और मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
– अब इस तैयार मिश्रण में जीरा, धनिया, किशमिश, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इसके बाद हरी धनिया पत्ती और सरसों का तेल डालकर मिश्रण अच्छे से गूंथ लें।
– मिश्रण को तब तक गूंथें जब तक कि एक सख्त पेस्ट न बन जाए।
– इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
– तेल गर्म होने के बाद इसमें पेस्ट से कोफ्ते बनाकर डालें और फ्राई करें। आपके कोफ्ते (Paneer Kofta) अब तैयार है। इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta) की ग्रेवी तैयार करने का तरीका

– अब हम पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta) की ग्रेवी तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर गर्म करें।
– अब इस गर्म तेल में तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी सहित सभी सूखे साबुत मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें।
– इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
– प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
– इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी और दूध डालकर पकने दें।
– जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो इसमें दही और चीनी डालकर मिला दें।
– अब कड़ाही को ढंक दें और 15 मिनट तक ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें। – इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें।
– 5 मिनट तक सब्जी को और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
– लीजिए स्वदा से भरपूर पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta) बनकर तैयार हो चुके हैं।
– इसे हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर सर्व करें।

Tags: dinner recipe in hindipaneer kofta recipepaneer kofta recipe in hindipaneer recipe in hindiRecipe in Hindi
Previous Post

बेजान बालों की चमक के लिए करें ये कारगार उपाय

Next Post

पौधों में लग गई है दीमक, तो ऐसे पाएं छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Kuttu Dosa
Main Slider

इस नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, पुदीने या नारियल की चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

21/03/2026
Samosa
खाना-खजाना

ऐसे बनाएं मार्केट जैसा स्वादिष्ट समोसा, चटनी के साथ लें इसके चटखारे

21/03/2026
Gulab Jamun
Main Slider

इस बार मीठे में ट्राई करे गुलाब जामुन कस्टर्ड

21/03/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में मेकअप करने से पहले आज़माएं ये टिप्स, दिनभर बनेगा जस का तस

21/03/2026
Shani Trayodashi
धर्म

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव की बरसेगी कृपा

21/03/2026
Next Post
Termites

पौधों में लग गई है दीमक, तो ऐसे पाएं छुटकारा

यह भी पढ़ें

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा ने बेहद शानदार अंदाज में मनाया अपना बर्थडे

30/10/2020
CM Yogi

पीएम से पहले सीएम योगी ने लिया महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा, कहा- ऑल ओके

12/12/2024
बौद्धिक क्षमता

मास्क न पहनने वालों की कम होती है बौद्धिक क्षमता

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version