• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लेडी डॉन पर कसा शिकंजा, देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे शाइस्ता और ये दो शूटर

Writer D by Writer D
16/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Shaista Parveen

Shaista Parveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में फरार चल रही शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) समेत तीन आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट पर इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया गया है। इनमें पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) व साबिर (Sabir) भी शामिल है। इस कार्रवाई के बाद अब तीनों के देश छोड़कर जाने पर रोक लग गई है।

अतीक (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता (Shaista Parveen) उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है। उस पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम व साबिर हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों में शामिल हैं। पुलिस और एसटीएफ लगातार इनकी तलाश में जुटी है। गुड्डू मुस्लिम की तलाश में उड़ीसा, मप्र, मुंबई आदि राज्यों में दबिश दी जा चुकी है।

जबकि साबिर व शाइस्ता (Shaista Parveen) की तलाश में पुलिस प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों की खाक छान चुकी है। इसके बावजूद अब तक इनका सुराग नहीं मिल सका है। गुड्डू व साबिर पर पांच-पांच लाख जबकि शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।

सूत्रों का कहना है कि इस बात की भी आशंका थी कि पुलिस से बचने के लिए तीनों देश छोड़कर बाहर जा सकते हैं। यही वजह है कि उनके खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कराया है। पुलिस की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

तीनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने की सूचना गृह मंत्रालय के माध्यम से सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात अधिकारियों को भेज दी गई है। सूत्रों ने बताया कि लुकआउट नोटिस की वैधता एक साल तक है। यानी तीनों फरार आरोपियों के एक साल तक देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर कमिश्नरेट पुलिस इस अवधि को बढ़वाने के लिए भी रिपोर्ट भेज सकती है।

क्या है लुकआउट नोटिस

लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है। यह जिसके खिलाफ जारी होता है, उस व्यक्ति को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं होती। यही वजह है कि एयरपोर्ट, बंदरगाहों व अन्य सीमाओं पर लगे आव्रजन अधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में अगर वह व्यक्ति उपरोक्त स्थानों पर पहुंचता है तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाता है और फिर इसकी सूचना उस एजेंसी को दी जाती है जिसकी ओर से लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR को धूल भरी आंधी ने लिया अपनी चपेट में, हर तरफ धुंध ही धुंध

लुकआउट नोटिस में फरार चल रहे तीनों आरोपियों शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम व साबिर की तस्वीर के साथ ही उनका नाम, पता व अन्य जानकारियां दी गई हैं। इनमें उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी उस एफआईआर का विवरण भी है, जिसमें तीनों 80 दिन से फरार चल रहे हैं। साथ ही पुलिस के उन अफसरों के पदनाम व मोबाइल नंबर हैं, जो इस मुकदमे से संबंधित हैं।

Tags: crime newsGuddu MuslimPrayagraj Newsprayagraj shootoutShaista Parveenumesh pal murderup news
Previous Post

दिल्ली-NCR को धूल भरी आंधी ने लिया अपनी चपेट में, हर तरफ धुंध ही धुंध

Next Post

Whatsapp पर आया धांसू फीचर, अब किसी भी चैट को कर सकेंगे लॉक

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
whatsapp

Whatsapp पर आया धांसू फीचर, अब किसी भी चैट को कर सकेंगे लॉक

यह भी पढ़ें

Ganesh

इस दिन करें बप्पा की पूजा, ये पाठ दूर करेगा हर परेशानी

10/12/2025
Charbagh station

लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे

18/01/2021
home guard

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगी 42 हजार होम गार्ड की भर्ती

24/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version