मनोरंजन

इस फेमस टीवी शो के सेट पर लगी भीषण आग, शूटिंग में मची अफरा तफरी

जी टीवी के मशहूर टीवी शो मीत- बदलेगी दुनिया की रीत (Meet) के सेट पर आग लगने की खबर ने शो के फैंस को हैरान कर दिया है। मुंबई के मीरा रोड पर स्थित शो के सेट पर अचानक आग लगने से सभी शॉक हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो एक्टर्स के मेकअप रूम में एसी ब्लास्ट होने की वजह से सेट पर आग लगी।

हालांकि इस आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सभी लोगों को सेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। शो की लीड एक्ट्रेस आशी सिंह ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए हुए इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टी की है।

इस बातचीत में आशी सिंह ने बताया, “हां, आज सुबह शो के एक मेकअप रूम में आग लग गई थी, जिसके बाद आग सेट पर फैलने लगी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन आग लगने की असली वजह अभी तक साफ नहीं है। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। लेकिन सेट का पूरा कमरा जल चुका है।”

‘एक महीने में निपटा दूंगा’, स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली जान से मारने की धमकी

आगे आशी बोलीं कि, “दरअसल जब मेकअप रूम में शॉट सर्किट हुआ तो उस समय शूट चल रहा था। इसलिए कोई भी टीम मेंबर मेकअप रूम में मौजूद नहीं था। अब आग पर काबू पा लिया गया है और शो की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है।”

आशी के अनुसार, “आग एक्टर सुशील सिंह के मेकअप रूम में लगी थी। सुशील सिंह शो में सरकार का किरदार अदा कर रहे हैं। वहीं आशी सिंह और शगुन पांडे शो में लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button