• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा को करारा झटका, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल

Writer D by Writer D
13/06/2023
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Jaiveer Singh

Jaiveer Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मेरठ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे सपा में बगावत के रूप में लिया जा रहा है।

नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद सपा को भाजपा ने फिर से बड़ा झटका दिया। मंगलवार रात को बागपत रोड स्थित पश्चिम क्षेत्र कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की उपस्थिति में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सपा से आए दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाई। जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने पर यजवीर सिंह का स्वागत करते पार्टी नेता

भाजपा में शामिल होने के बाद जयवीर सिंह ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित हूं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मेरठ विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, प्रवीण भड़ाना आदि उपस्थित रहे।

भाजपा में शामिल होने पर यजवीर सिंह का स्वागत करते पार्टी नेता

उल्लेखनीय है कि जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) पहले भी सपा जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके बाद वह आरएसएस के गणवेश में मेरठ में हुए राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सपा ने उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद जयवीर सिंह फिर से सपा में शामिल हो गए और उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बना दिया गया। नगर निकाय चुनाव में अपनी उपेक्षा से वह बहुत आहत थे और इसके बाद ही पार्टी छोड़कर अपनी नाराजगी जता दी।

Tags: bjkpjaiveer singhmerrut newsup news
Previous Post

मनोज बाजपेई पहुंचे लखनऊ, श्रीकोनेश्वर मंदिर में किए दर्शन

Next Post

NEET UG रिजल्ट घोषित, प्रांजल अग्रवाल और प्रबंजन जे बने टॉपर

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
Next Post
NEET UG

NEET UG रिजल्ट घोषित, प्रांजल अग्रवाल और प्रबंजन जे बने टॉपर

यह भी पढ़ें

shilpa shinde

शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस’ के घर में नहीं आएंगी नजर

31/10/2020
T Natarajan IPL

यॉर्कर किंग नटराजन ने बताया- चाह कर भी नहीं रोक पाया मां को सड़क किनारे ‘चिकन’ बेचने से

01/10/2020
Controversial statement of SP MLA Iqbal Mahmood on Kanwar Yatra

‘कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे-मवाली ज्यादा…, सपा विधायक का बयान

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version