• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश के निर्यात में 400 गुना की वृद्धि हुई: सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। पूर्वांचल के अन्नदाताओं के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एकीकृत पैक हाउस से जीआई टैग बनारसी लंगड़ा आम, हरी मिर्च और अन्य सब्जियों से भरे कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर निर्यात के लिए रवाना किया।इस मौक़े पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान पूरे देश के लिये अकेले 20 प्रतिशत खाद्दान का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि यदि अन्नदाता समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा। भारत जैसी उपजाऊ भूमि दुनिया में कहीं नहीं है। पिछले 3 से 4 वर्षो के अंदर उत्तर प्रदेश से निर्यात में 400 गुना की वृद्धि हुई है। अकेले उत्तर प्रदेश 19 हजार करोड़ रूपये से अधिक का निर्यात करता है, जिसे दोगुना किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं 9 सालों में किसानों की आय दोगुनी से अधिक हुई है। देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान पर हज़ारों की संख्या में किसान, एफपीओ और निर्यातक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने सत्ता की बागडोर सम्भालते ही किसानों की आय बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया था

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश विकास और समृद्धि की एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने 2014 में सत्ता की बागडोर सम्भालते ही किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर काम शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ना शुरू किया। इन 9 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वन ड्रॉप मोर क्रॉप अभियान, एमएसपी आदि पर काम हुआ। इससे किसान खुशहाल हुआ है। वर्ष 2018 से लागत से डेढ़ गुना अधिक हर किसान को एमएसपी का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ देश के किसान प्राप्त कर रहे हैं। हर अन्नदाता के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हज़ार रुपये दिये जा रहे हैं। किसानों को घरेलू बाजार अच्छा मिल रहा।अब अंतरराष्ट्रीय बाजार मिले इसलिए पैक हाउस की शुरुआत हुई है। अब एपीडा के द्वारा कंटेनर और कार्गो की सुविधा के साथ ही राज्य सरकार भी कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है।

आज वाराणसी के किसान कार्गो की सुविधा का लाभ उठा रहे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि किसानों के कृषि उत्पादों को देश के बाहर विदेशों में भेजे जाने हेतु पैक हाउस आदि के माध्यम से एपीडा के साथ मिलकर यह व्यवस्था की है। वर्ष 2020 से वाराणसी के किसान कार्गो की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।देश के कृषि उत्पादों को वैश्विक मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से यहाँ की ताजी सब्जियों, फलों एवं अन्य कृषि उत्पादों को दिल्ली भेजा जा रहा है।

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

अब यह सुविधा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी शुरू हो गयी है। अब पानी के जहाज से भी कृषि उत्पाद विदेशों में भेजे जाएँगे।यह ख़ुशी का विषय है कि एपीडा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास से आज हमारे कृषि उत्पाद वैश्विक बाजार में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दुबई भेजा गया बनारसी लंगड़ा आम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को करखियांव एग्रो पार्क के पैक हाउस से हरी झंडी दिखाकर बनारसी लंगड़ा आम को दुबई के लिये रवाना किया। मुख्यमंत्री ने जिन तीन कंटेनर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उनमें बनारसी लगड़ा आम, गाजीपुर व आसपास के अन्य जिलों की हरी मिर्च एवं अन्य सब्जियां प्रमुख हैं। इस दौरान सीएम ने पैक हाउस के प्राइमरी प्रोसेसिंग एरिया, फ्रूट प्रोसेसिंग एरिया एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग एरिया को देखा एवं उसके बारे में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Tags: cm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

Next Post

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

यह भी पढ़ें

Merry Christmas

क्रिसमस डे पर दोस्तों और चाहने वालों को भेजें ये सन्देश भेज कर करें सेलिब्रेट

25/12/2021
नई शिक्षा नीति New education policy

राजनाथ सिंह बोले- नई शिक्षा नीति नूतन और पुरातन शिक्षा का समागम

24/09/2020
Akshay Kumar

अक्षय कुमार शेयरचैट ऑडियो चैटरूम में भुवन बाम के साथ हुए लाइव

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version