• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ में बह गई आपकी कार-बाइक, तो जानें कैसे मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम

Writer D by Writer D
12/07/2023
in Business
0
car insurance

car insurance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कहीं सड़कों पर पानी भर गया है, तो कहीं पानी का तेज बहाव रोड को ही बहा ले गया। पानी की तेज रफ्तार में गाड़ियों के बहने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब नजर आ रहे हैं। इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल के नुकसान के साथ आपके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। अगर आपकी कार भी भारी बारिश के कारण खराब हो गई, तो क्या उसकी भरपाई इंश्योरेंस (Insurance) कंपनी करेगी। आइए समझ लेते हैं।

आप कार इंश्योरेंस (Car Insurance) के जरिए अपने वाहन के नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। इसलिए आप जब भी मोटर इंश्योरेंस खरीदें, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें, ताकी किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस क्लेम के जरिए करने में परेशानी नहीं हो।

इंश्योरेंस लेते समय सिर्फ एक्सीडेंट के बारे में न सोचें

वाहन बीमा (Motor Insurance) लेते समय सिर्फ उसके चोरी हो जाने या किसी कलपुर्जे में खराबी और टूट-फूट के बारे में ही ना सोचें। बल्कि इस बात का भी ध्यान रखें कि जो इंश्योरेंस आप खरीद रहे हैं, वो बारिश या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए उपयुक्त है या नहीं। ऐसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप प्राकृतिक आपदाओं से हुए अपने वाहन की नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के जरिए कर पाएंगे।

इन बातों का रखें खास ध्यान

अभी जारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच विभिन्न राज्यों से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। उनमें आमतौर पर देखने को मिल जाता है कि पानी में गाड़ियां  फंसी हुई हैं। इसके चलते गाड़ी के इंजन से लेकर उसकी बॉडी तक को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, बाजार में कई ऐसी बीमा पॉलिसी (Motor Insurance Policy) मौजूद हैं, जो इस तरह के डैमेज को कवर करती हैं। बस जरूरत है बीमा लेते समय आंख और कान खुले रखने की।

ऐसी पॉलिसी चुनें

इस तरह के नुकसान से बचने के लिए सबसे पहली बात तो ये याद रखें कि आप ऐसा कार बीमा (Car Insurance) खरीदें, जिसमें भारी इंजन कवर भी शामिल हो। प्राकृतिक आपदा से इंजन सीज होने को हाइड्रोस्टेटिक लॉक कहते हैं। इस तरह के मामलों में बीमा कंपनियां इसलिए क्लेम नहीं देतीं, क्योंकि इसे दुर्घटना की श्रेणी में रखा जाता है।  मोटर वाहन कानून-1988 के मुताबिक, बाढ़, बारिश, आंधी-तूफान या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान ऑन डैमेज कवर में आते हैं। इसलिए ऐसी बीमा पॉलिसी चुनें, जिसमें इंजन सुरक्षा एड-ऑन का ऑप्शन मिले।

कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस

अगर आपने अपने वाहन के लिए कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस लिया है, तो आप आंधी, चक्रवात, तूफान और ओलावृष्टि, बारिश या फिर बाढ़ जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए क्लेम कर सकते हैं। इस पॉलिसी में दो कॉम्पोनेंट होते हैं। एक ऑन डैमेज और दूसरा थर्ड पार्टी कवर। ऑन डैमेज आपकी कार को आपदाओं या अन्य वजह से हुए नुकसान को कवर करता है और बीमा कंपनी आपके नुकसान का भुगतान करती है।

ऐसे क्लेम करें इंश्योरेंस (Insurance) 

अपने पॉलिसी नंबर का इस्तेमाल कर संबंधित बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर क्लेम के लिए रजिस्टर करें।

कंपनी की वेबसाइट से क्लेम फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरें। सारे डॉक्यूमेंट जमा करें और क्लेम फॉर्म को सबमिट करें।

क्लेम अप्लाई के बाद कंपनी सर्वेयर या वीडियो सर्वे से वाहन की जांच होगी। इस दौरान सभी दस्तावेज अपने पास रखें।

वाहन का सर्वे पूरा होने पर सर्वेयर अपनी रिपोर्ट फाइल करेगा और ऐसा करने के बाद आपका इंश्योरेंस क्लेम आ जाएगा।

Tags: car insurancecomprehensive car insurancegeneral insuranceinsurance
Previous Post

नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ की पत्नी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Next Post

भारी बारिश के चलते मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, सीएम धामी ने दी सूचना

Writer D

Writer D

Related Posts

Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Next Post
Central Zonal Council meeting

भारी बारिश के चलते मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, सीएम धामी ने दी सूचना

यह भी पढ़ें

Samosa

आज बनाएं बिना आलू-प्याज के समोसा, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे

10/04/2025
Donald Trump

इस देश ने रची थी ट्रम्प को मारने की साजिश, दो शूटर अरेस्ट

09/11/2024
arrested

दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version