• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
22/07/2023
in उत्तर प्रदेश, आगरा, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित में सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सर्व प्रथम मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जनपद में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि यमुना का जल स्तर लागतार कम हो रहा है, उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी ली तथा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री देने, किसानों की फसलों में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराने तथा तथा किसानों को समुचित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए।

उद्योग विभाग की समीक्षा में उन्होंने टीटीजेड के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के उद्योग स्थापित करने में दी गई सहूलियत के अंतर्गत आगरा में किस प्रकार के उद्योग स्थापित व प्रोत्साहित किए जा सकते हैं की संभावनाओं पर अगली बैठक में इस हेतु एक प्रेजेंटेशन तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma)  ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर चिंता व्यक्त की तथा पर्यटन उद्योग में गिरावट के कारणों को जानकर पर्यटन को बढ़ाने तथा ऐतिहासिक इमारतों पर लपकोंं की समस्या पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा दुकानों पर सामान की रेट लिस्ट अंग्रेजी तथा हिंदी में लगाने, तथा पर्यटकों के उतरने के स्थान चिन्हित कर वहां इस आशय के बोर्ड लगाने तथा पंजीकृत गाइड की इन स्थानों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि टूरिज्म थाने द्वारा 278 लापकों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें पाबंद किया गया है तथा मुकद्दमे पंजीकृत किए गए हैं।

वृक्ष भारतीय संस्कृति में ईश्वरीय प्रतीक माने जाते हैं: एके शर्मा

मंत्री (AK Sharma)  ने नगर निगम को स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड तथा ऐसे स्थान जहां मानव रिहायस नहीं है, वहां भी साफ सफाई कराने, झाड़ी व कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि बरसात का मौसम है स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रहे डेंगू, मलेरिया तथा जलजनित बीमारियों के प्रति संवेदनशील रहे तथा आम जन में जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में विद्युत विभाग, टोरंट तथा नगर निगम को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विद्युत खंभों में अर्थिंग की जांच कर उन्हें बदलने तथा करेंट रोधी इंसुलेटेड पेंट कराने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, प्रबंधक निदेशक, दक्षिण विद्युत वितरण निगम अमित किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

Tags: agra newsak sharmaup news
Previous Post

डीएम नेहा शर्मा ने ‘मेरा गोण्डा मेरी शान’ अभियान का किया शुभारंभ

Next Post

महिलाओं को मिले सम्मान, इसलिए चलेगा अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
Next Post
yogi

महिलाओं को मिले सम्मान, इसलिए चलेगा अभियान

यह भी पढ़ें

स्टार्टअप ‘पंखुड़ी’ की फाउंडर की हार्ट अटैक से मौत, 32 साल की आयु में ली अंतिम सांस

28/12/2021
Suryavanshi

बढ़ रहे संक्रमण के कारण अब 30 को फिल्म सूर्यवंशी नहीं होगी रिलीज

05/04/2021
Chaitra Navratri

कब से है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version