उत्तर प्रदेशक्राइमभदोही

दहेज हत्या मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भदोही। उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस ने दहेज की मांग करने और न मिलने पर पत्नी की हत्या (Dowry Death) करने के आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के घटमा पुर (चकापुर) गांव में गत 11 अगस्त 2023 को विवाहिता (22 वर्ष) का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया था।

घटना के सम्बंध में मृतका के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज की मांग व प्रताड़ित कर हत्या (Dowry Death) करने के आरोप में मु0अ0सं0-180/23 धारा-498ए, 304बी भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था।

पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपित पति रोशन बिंद पुत्र अनिल बिंद निवासी धटमापुर (चकापुर) थाना औराई, जनपद भदोही को माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button