• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई को राखी, मन में नहीं रहेगा भद्रा का डर

Writer D by Writer D
23/08/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्यारे भाई की कलाई पर राखी सजाने के लिए बहनों को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का इंतजार पूरे साल रहता है. सावन का महीना चल रहा है और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पर्व में सिर्फ 8 दिन बाकी रह गए हैं. राखी की तैयारियां जोरों पर हैं वहीं बाजार भी राखी और घेवर से सजे हुए हैं.त्योहार का इंतजार हर भाई-बहन को है लेकिन इस बीच एक बड़ी चिंता भी खाए जा रही है. वह चिंता यह है कि राखी किस दिन बांधी जाएगी. इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार 30 अगस्त को पड़ रहा है, लेकिन पूरे दिन भद्रा का साया है. भद्रा के साए में राखी बांधना बहुत ही अशुभ माना जाता है, इसीलिए हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर राखी कब बांधें. हम आपको बताते हैं कि भद्रा से बचकर किस समय बांधें भाई की कलाई पर राखी जिससे मन में न रहे अशुभ का डर.

कब से कब तक है पूर्णिमा तिथि

सावन की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10.58 मिनट पर शुरू होगी और 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. लेकिन पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ ही भद्रा लग जाएगी जो कि रात को 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी. यानी कि पूरा दिन भद्रा के साए में ही बीतेगा. हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, इस समय राखी बांधना भी शुभ नहीं माना जाता है.

ये समय राखी बांधने के लिए शुभ

राखी बांधने के लिए हम आपको ऐसा शुभ मुहूर्त बता रहे हैं जिसमें भद्रा की टेंशन नहीं होगी और बिना डर के आप अपने प्यारे भाई की कलाई पर राखी सजा सकेंगी. रक्षा सूत्र बांधने के लिए 31 अगस्त को सूर्य उदय होने से लेकर 7 बजकर 4 मिनट तक का समय बहुत ही शुभ है. इस समय भद्रा के साए से मुक्त है, तो रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को सुबह मनाया जा सकता है.

इस विधि से बांधें भाई को राखी

भाई को राखी बांधने से पहले थाल सजाएं. थाल में राखी, रोली, चावल, मिठाई, आरती आदि रखें. सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं. इसके बाद उसके हाथ में राखी बांधे और फिर मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करवाएं. साथ ही उसकी आरती उतारते हुए लंबी उम्र की कामना ईश्वर से करें. वहीं भाइयों को भी बहन का मुंह मीठा करवाना चाहिए और उनको गिफ्ट देना चाहिए.

कौन हैं भद्रा?

पुराणों के मुताबिक भद्रा को सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की बहन बताया गया है. भद्रा का होना किसी भी शुभ कार्य में वर्जित माना गया है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक जन्म के समय से ही भद्रा मंगल कार्यों में विघ्न डालने लगी थीं. उनका स्वभाव शनि देव की तरह की कठोर था. वह लोगों को परेशान करती थीं. उद्र स्वभाव की वजह से शुभ कार्यों में भद्रा का लगना अशुभ माना जाता है.

Tags: bhadrahappy raksha bandhanraksha bandhan 2023raksha bandhan celebrationraksha bandhan dateRaksha Bandhan muhurt
Previous Post

विघ्नहर्ता हर लेंगे सभी कष्ट, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

Next Post

दुर्लभ योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए बाल गोपाल की पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

mantra jap
धर्म

मंत्र जाप के दौरान न करें ये गलतियां, भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम

20/06/2026
Prasad
धर्म

इस हाथ से नहीं लेना चाहिए प्रसाद, जानें धार्मिक कारण

20/06/2026
Dandruff
फैशन/शैली

सिर से डैंड्रफ हो जाएगी दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

20/06/2026
Chhunda
खाना-खजाना

इस चटनी में लगाएं गुजराती स्वाद, नोट करें रेसिपी

20/06/2026
खाना-खजाना

इस चीज से दें गर्मी को मात, आजमाते ही मिलेगा सुकून

20/06/2026
Next Post
krishna janmastmi

दुर्लभ योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए बाल गोपाल की पूजा विधि

यह भी पढ़ें

urine

अगर आप भी यूरिन लीकेज से है परेशान, तो इस एक्सरसाइज से मिलेगी राहत

07/01/2022
Terrorists

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के शीर्ष कमांडर निसार खांडे को किया ढेर, सेना के तीन जवान समेत 4 घायल

04/06/2022
petrol

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, जानें अपने शहर के रेट

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version