• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरान खान को बड़ी राहत, जेल से आएंगे बाहर

Writer D by Writer D
29/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को तोशाखाना मामले में बड़ी राहत मिली है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए इमरान को मिली सजा पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। तोशाखाना करप्शन केस में इमरान खान को पहले इस्लामाबाद की एक अदालत ने 5 अगस्त को 3 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से ही वह जेल में बंद थे।

तोशाखाना करप्शन केस में इमरान खान (Imran Khan) ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने सजा के खिलाफ अपील की थी। अदालत ने सोमवार को अपना फैसला रिजर्व किया था, जबकि अब मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत की दो जजों की बेंच ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया और पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को तुरंत जेल से रिहा करने का निर्देश दिया।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अभी सिर्फ रिहाई का आदेश दिया है, जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा जिसमें यह पता लगेगा कि क्या इमरान खान पब्लिक रैली कर सकते हैं और क्या वह आगे जाकर चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं।

इमरान खान (Imran Khan) पर क्या लगे थे आरोप?

दरअसल, इमरान खान पर आरोप था कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें जो गिफ्ट मिले थे उसकी जानकारी उन्होंने तोशाखाना विभाग को नहीं दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई तोहफों की बोली लगा दी और पैसा अपने पास रखा।

पाकिस्तान में नियम है कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अगर आपको कोई तोहफा मिलता है, तो उसे तोशाखाना विभाग में जमा कराना होता है क्योंकि वह सरकार की संपत्ति होती है। साल 2022 में जब पाकिस्तान में सरकार बदली तब इमरान के खिलाफ इस मामले का खुलासा हुआ और केस चलाया गया।

महिला संभालेगी पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान, जानिए कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव

इमरान खान और उनकी पार्टी लगातार आरोप लगा रही थी कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने जानबूझकर उन्हें झूठे मामलों में फंसाया है। बता दें कि अभी पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार चल रही है, क्योंकि शहबाज शरीफ ने संसद को भंग कर दिया था। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में ही पाकिस्तान में आम चुनाव का भी ऐलान हो सकता है।

Tags: # world newsimran khaninternational NewsPakistan Newstoshkhana case
Previous Post

फटाफट डिपॉजिट करा लें 2000 रुपये नोट, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Next Post

जम्मू-कश्मीर में सरकार कब करा रही चुनाव: सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Kabul Attacked
Main Slider

काबुल में कत्लेआम: पाकिस्तानी बमबारी में अस्पताल तबाही का मंजर, तालिबान ने दी ‘जंग’ की खुली चेतावनी

17/03/2026
Nepal Bus Accident
अंतर्राष्ट्रीय

गोरखा में भीषण बस हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की जान गई

15/03/2026
A van broke through a security barricade at the White House.
Main Slider

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

11/03/2026
Petroleum
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गहराया ईंधन संकट: बचा है सिर्फ 14 दिनों का पेट्रोलियम स्टॉक

06/03/2026
Balen Shah's magic worked in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल चुनाव: जेन-Z आंदोलन का असर, बालेन शाह के नेतृत्व में आरएसपी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

06/03/2026
Next Post
Supreme Court

जम्मू-कश्मीर में सरकार कब करा रही चुनाव: सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

Spider

घर में न लगने दें मकड़ी का जाला, परिवार में होने लगता है कलह

15/09/2021
arrested

50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

20/10/2022
Army

भारतीय सेना में शामिल होने का है सपना, तो फटाफट यहां करें आवेदन

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version