अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने चलाईं गोलियां

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की पोती नाओमी बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि तीन अज्ञात लोगों ने नाओमी की एसयूवी की खिड़की तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद नाओमी की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने फायरिंग कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden)की पोती नाओमी की सुरक्षा में तैनात हैं। नाओमी अपनी सिक्योरिटी के साथ जॉर्जटाउन में ही थीं। उनकी एसयूवी कार एक जगह पार्क थी, जहां कुछ लोगों ने उनकी एसयूवी की खिड़की तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

कौन हैं जो बाइडन (Joe Biden) की पोती नाओमी बाइडन

नाओमी ने अपनी प्रेमी से पिछले साल नवंबर में ही शादी की थी। 29 साल की नाओमी राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) के बेटे हंटर बाइडेन और कैथलीन की बड़ी बेटी हैं। नाओमी पेशे से वकील हैं। नाओमी का नाम जो बाइडेन की बेटी के ऊपर रखा गया, जिनकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। नाओमी का पालन पोषण वॉशिंगटन डीसी में हुआ। नाओमी अपने दादा जो बाइडन की काफी ज्यादा चहेती हैं और उन्हें प्यार से ‘पॉप्स’ बुलाती हैं।

टाउन एंड कंट्री न्यूज वेबसाइट के अनुसार, नाओमी ने साल 2020 में एक इंटरव्यू में अपने दादा को लेकर कहा था कि चाहे वह कुछ भी कर रहे हों और कहीं भी हों, लेकिन जब नाओमी उन्हें कॉल करती हैं तो वह तुरंत रिसीव करते हैं। यहां तक कि एक बार बाइडेन को स्टेज पर स्पीच के दौरान भी नाओमी का फोन उठाना पड़ा था।

अचानक तालाब का पानी हो गया गुलाबी, सामने आई ये बड़ी वजह

पढ़ाई की बात करें तो नाओमी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने कोलंबिया लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की।

Related Articles

Back to top button