उत्तराखंडनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

टनल से बाहर आए श्रमिकों से पीएम मोदी ने की बातचीत, श्रमिकों ने बताई सुरंग के अंदर की आपबीती

नई दिल्ली। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल (Silkyara Tunnel) में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टनल से बाहर आने के बाद श्रमिकों का उपचार चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) को फोन कर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों से बातचीत की।

पीएम मोदी ने सफल रेस्क्यू पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे बाबा केदार और भगवान बद्री की कृपा बताई। पीएम मोदी ने सुरंग में मजदूरों का नेतृत्व करने वाले गबर सिंह और शबा अहमद से बातचीत की। शबा और गबर ने भी अंदर बिताए दिनों के अनुभव पीएम मोदी के साथ साझा किए।

इसके साथ ही उन्होंने शबा से बातचीत करते हुए कहा, सबसे पहले मैं आपको बधाई देता हूं कि इतने संकट के बाद भी निकल पाए। मेरे लिए तो बहुत खुशी की बात है, मैं शब्दों में वर्णन भी नहीं कर सकता हूं। वरना कुछ भी बुरा हो जाता तो शायद मन को कैसे संभाल पाते कहना कठिन था। यह केदारनाथ बाबा की, बद्रीनाथ भगवान की कृपा रही कि आप लोग सकुशल रहे हैं।

17 दिन बाद चट्टानों का सीना चीर कर बाहर आए सभी 41 मजदूर, सीएम धामी ने जाना हालचाल

वहीं, पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, इन 41 श्रमिकों ने जो हौसला दिखाया, उससे प्रेरणा मिलती है कि विपदा आती हैं लेकिन आदमी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उनकी हिम्मत ने हमारा हौसला बढ़ाया और हम ये काम कर सके।

Related Articles

Back to top button