• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा में लगेंगे श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़, योगी सरकार हटाएगी अंग्रेजों के लगाए पेड़

Writer D by Writer D
12/12/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Shri krishna

Shri krishna janmbhumi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। कृष्णनगरी को एक बार फिर से पुराने रंग में रंगने की तैयारी की जा रही है ताकि यहां आने वाले लोगों को पुरानी संस्कृति, परंपरा और पुराने गौरव का अहसास हो सके। जिसके चलते अब यहां से अंग्रेजों के जमाने में लगाए गए पेड़ों को हटाया जाएगा।

जानकारी के मुताबित श्री कृष्ण (Shri Krishna) की जन्मस्थली मथुरा से अंग्रेजों द्वारा लगाए गए कीकड़ जैसे पेड़ों को हटाकर कदम्ब, पीलू, तमाल, बरगद ,पाकड, मोलश्री , खिरानी , अर्जुन पलास जैसे पेड़ों को लगाया जाएगा, दरअसल ये पेड़ श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़ माने जाते हैं, यही वजह है कि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर से इसे पुराने कलेवर में सजाने की योजना बनाई है।

लगेंगे श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के पसंदीदा पेड़

उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा और उसके आसपास के ब्रज क्षेत्र में पौराणिक 12 वनों को फिर से धार्मिक परंपराओं के आधार पर सजाने की योजना बनाई है। सरकार ने इस योजना के लिए सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगी थी। कोर्ट से सरकार की इस मांग को हरी झंडी मिल गई है, जिसके बाद इन पेड़ों को लगाने का रास्ता साफ हो गया है। यूपी सरकार वन पुनर्जन्म के योजना के तहत श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़ों को बड़े पैमाने में लगाने जा रही है। यूपी सरकार ने अपनी इस योजना को प्राचीन वन क्षेत्र पुनर्जन्म योजना का नाम दिया है।

लाडली बहनों से मिलकर भावुक हुए शिवराज, बोले-मैं कहीं नहीं जा रहा हूं…

यूपी सरकार का कहना है कि वो इस क्षेत्र में भगवान कृष्ण (Shri Krishna) की पसंद वाले कदम्ब जैसे पेड़ लगाना चाहती है, सरकार का कहना है कि जिस तरह से ब्रज भूमि परिक्रमा क्षेत्र का हिंदू धार्मिक ग्रंथों में वर्णन किया गया है, उसी तरह से पुरानी प्रजाती के वनों के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सरकार सजाना चाहती है।

आपको बता दें कि मथुरा में दूर दराज से श्रद्धालु भगवान कृष्ण के बांके बिहारी मदिंर के दर्शन करने आते हैं। देश भर के लोगों में इस जगह के लिए बेहद आस्था है। कृष्ण जन्मोत्सव और होली जैसे त्योहारों को यहां बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें भारी तादाद में लोग शामिल होते हैं। सिर्फ श्रद्धालु ही नहीं बल्कि यहां विदेशी पर्यटक भी बड़े पैमाने पर आते हैं।

Tags: mathura newsShri Krishna Janmabhoomi templeup news
Previous Post

लाडली बहनों से मिलकर भावुक हुए शिवराज, बोले-मैं कहीं नहीं जा रहा हूं…

Next Post

Google Year in Search 2023: खूब सर्च किए गए चंद्रयान-3, G-20, इसको लेकर दिखा जुनून

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Find My Device Network

Google Year in Search 2023: खूब सर्च किए गए चंद्रयान-3, G-20, इसको लेकर दिखा जुनून

यह भी पढ़ें

ये रिश्ते हैं प्यार के Yeh Rishta Hai Pyar Ke

घटती टीरपी ने बंद कराया ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ का पॉप्युलर टीवी शो

23/09/2020
Facial

मौसम के अनुसार करवाएं फेशियल, स्किन बनेगी हेल्दी और गलोइंग

13/09/2025

सिद्धार्थनगर में बटन दबाकर पीएम मोदी ने यूपी को दिया नौ मेडिकल कॉलेजों की सौगात

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version