• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Writer D by Writer D
13/12/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन रामभक्त को कराने के लिये अयोध्या से दिल्ली के लिये जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का संचालन किया जायेगा।

अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने आज बातचीत करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन रामभक्तों को कराने के लिये अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का संचालन किया जायेगा। अयोध्या को रेल मार्ग से जोड़ा जायेगा। देश के सभी हिस्सों से अयोध्या के लिये ट्रेनें उपलब्ध करायी जायेंगी।

उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि पर दिव्य और भव्य मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कई ट्रेनों के रूट में बदलाव के साथ-साथ नई टे्रनें भी चलायी जायेंगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है इसलिए पूरे देश से श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या आना चाहते हैं, जिसको लेकर पूरे अयोध्या को जोडऩे के लिये सरकार काम कर रही है। अयोध्या का इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनकर तैयार है। अयोध्या आने के लिये सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। रेल से आवागमन में जल्द ही अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत का संचालन प्रारम्भ होगा।

सभी नगरीय निकाय कार्यों के सुचारू व समयबद्ध संचालन हेतु डिजिटल प्रणाली को अपनाये: एके शर्मा

उन्होंने बताया कि दिल्ली से दरभंगा, अमृतसर ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच का नया एडिशन लगेगा। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जायेगा जिससे पूरे देश से किसी भी श्रद्धालु को अयोध्या आने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आये। नई ट्रेनों का संचालन भी किया जायेगा। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या जल्द ही अपने पूर्ण वैभव के स्वरूप में विश्व मानचित्र में दिखायी देगी। अयोध्या स्टेशन का भी रामलला के मंदिर के स्वरूप के अनुसार बनकर तैयार हो गया है साथ ही साथ अयोध्या कैंट और अगल-बगल के स्टेशनों को भी संवारा जा रहा है, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अयोध्या में रामभक्तों की भीड़ काफी बढ़ेगी इसलिए इस सबकी तैयारी केन्द्र और प्रदेश की सरकार कर रही है।

Tags: ayodhya newsup newsVande Bharat Express
Previous Post

सभी नगरीय निकाय कार्यों के सुचारू व समयबद्ध संचालन हेतु डिजिटल प्रणाली को अपनाये: एके शर्मा

Next Post

Parliament Security Breach: चार नहीं छह आरोपी थे घटना में शामिल, एजेंसियां कर रही जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Major Dhyanchand Sports University
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

25/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

Ganga Expressway: 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, मल्टी-पैकेज मॉडल से मिली रफ्तार

25/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Next Post
Lok Sabha

Parliament Security Breach: चार नहीं छह आरोपी थे घटना में शामिल, एजेंसियां कर रही जांच

यह भी पढ़ें

Shri krishna janmbhumi

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर में भव्य सजावट, मनाया जाएगा आज जन्मोत्सव

12/08/2020
shraddha aarya

कुंडली भाग्य की ‘प्रीतों’ हुई ठगी का शिकार, इंटीरियर डिजाइनर ने लगाया चूना

24/05/2022
Fengshui

घर में रखें ये एक चीज, चमक जाएगी किस्मत

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version