• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त कर रहा है नया भारत: सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संत कबीरनगर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों में पूरे देश ने एक नए भारत का दर्शन किया है। नया भारत वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त कर रहा है। आज के भारत के पास राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी होने के साथ ही वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर है। साथ ही पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के साथ एक विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को जोड़ने का एक अभियान है।

सीएम योगी (CM Yogi)  गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से पूरे देश में एक साथ प्रारम्भ हुई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत लखीमपुर खीरी और सोनभद्र जनपद से हुई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा के अंतर्गत 536 मोदी गारंटी वीडियो वैन चल रही हैं, जो उत्तर प्रदेश में अब तक 1072 कार्यक्रम कर चुकी हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की आजादी के अग्रदूत और जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले बिरसा मुंडा जी की जयंती से शुरू हुई यह यात्रा 26 जनवरी 2024 तक पूरे देश के अंदर चलेगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह यात्रा पूरे देश के अंदर सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में निकल रही है। यात्रा के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के लाभार्थी अपनी सफलता की कहानी स्वंय बता रहे हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं में पात्रता श्रेणी में आने वाले लोगों का यात्रा के अंतर्गत ही फार्म भी भरा जा रहा है और समयबद्ध तरीके से उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े छ वर्ष में उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिया गया है। तीन करोड़ से अधिक गरीबों को शौचालय मिला है। एक करोड़ 75 लाख से अधिक माताओं और बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में रसोई गैस सिलेंडर दिया गया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि दीपावली के अवसर पर जिन लोगों का गैस कनेक्शन उनके आधार से लिंक था उनको राज्य सरकार ने अपनी तरफ से एक-एक सिलेंडर फ्री में दिया है। साथ ही होली में भी हमारी सरकार ऐसे लोगों को एक-एक सिलेंडर फ्री में देगी। उन्होंने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के अंदर 80 करोड़ लोगों तो उत्तर प्रदेश में 15 करोड लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत डबल इंजन की सरकार उन सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगी, जो किन्हीं वजहों से अभी तक वंचित रह गए थे।

21 अन्नपूर्णा भवनों का किया भूमि पूजन

कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi) ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने छः माह से ऊपर आयु वर्ग के कुछ बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। साथ ही सीएम योगी ने कार्यक्रम में शामिल सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान लाभार्थियों ने सीएम से अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा सीएम योगी (CM Yogi) ने मनरेगा के अंतर्गत 21 अन्नपूर्णा भवनों का भूमि पूजन किया और संत कबीर नगर सेफ सिटी परियोजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें लाभान्वित भी किया।

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

कार्यक्रम में जनपद की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर तिवारी, गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं विधायक और पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता और लोग शामिल थे।

Tags: cm yogisant kabirnagar newsYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

Next Post

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Chaitra Purnima

कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजाविधि व महत्व

22/10/2024
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news

YouTube ने $ 100 मिलियन के YouTube Shorts Fund की घोषणा की

14/05/2021

जापानी की एक कंपनी ने बनाया ‘सी-मास्क’, इसकी खासियत जानकर रह जाएँगे दंग!

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version