• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये पराठा, स्वाद के साथ सेहत भी

Writer D by Writer D
25/04/2026
in Categorized
0
Paratha

Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोटी तो हम लगभग रोजाना खाते हैं, लेकिन कभी-कभार बनाए जाने वाले पराठे सबका दिल जीत लेते हैं। पराठा किसी भी चीज का बनाया जाए, स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको सोया दाल पराठा (Soya Dal Paratha) बनाना सीखाएंगे जिसे खाकर मजा आ जाएगा। इसे नाश्ते में तैयार किया जा सकता है। कुछ लोग हेवी नाश्ता करना पसंद करते हैं, ताकि लंच टाइम तक उनका पेट भरा रहे। ऐसे में इस पराठे के बारे में भी सोचा जा सकता है। सोया और दाल दोनों में ही भरपूर प्रोटीन होता है। ये डाइट में किसी भी रूप में शामिल हो, सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। टोमैटो सॉस, अचार, दही या फिर बटर लगाकर गरमागरम पराठे का लुत्फ उठाया जा सकता है।

सोया दाल पराठा (Soya Dal Paratha) बनाने की सामग्री

मूंग दाल – आधा कप
सोया चंक्स – आधा कप
आटा – 1 कप
घी – 2 बड़े चम्मच
हींग – चुटकीभर
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
अजवायन – आधा छोटा चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार

सोया दाल पराठा (Soya Dal Paratha) बनाने की विधि

– सबसे पहले आपको मूंग दाल को 2 घंटे पानी में भिगोकर रखना होगा। सोया चंक्स को भी पानी में भिगो दें।
– अब एक बर्तन में आटा लें। इसमें नमक, घी, अजवायन डालकर मिक्स करें। पानी डालकर इसे मुलायम गूंथ लें।
– इसे ढककर छोड़ दें। अब भिगोए हुए मूंग दाल का सारा पानी अच्छी तरह से निकाल दें।
– सोया चंक्स से भी पानी छान लें। अब मूंग दाल और सोया चंक्स को ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
– बहुत टाइट हो तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। एक पैन में थोड़ा सा घी, हींग, साबुत जीरा डालकर पकाएं।
– अब इसमें मूंग दाल, सोया चंक्स का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
– एक से दो मिनट बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक डाल दें और भूनें।
– इसे तब तक चलाते हुए पकाएं, जब तक कि इसमें मौजूद पानी सूख ना जाए।
– अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई लेकर उसमें सोया चंक्स और मूंग दाल से तैयार मिश्रण भरें।
– अब इसे गोल बेल लें बिल्कुल वैसे ही जैसे आलू या मूली, गोभी पराठे में स्टफिंग करके बेलते हैं।
– पैन या तवा को गैस पर रखकर अच्छी तरह से गरम करें। एक पराठे (Soya Dal Paratha) को तवे पर रखें और दोनों तरफ घी लगाकर पलटते हुए सेकें।

Tags: delicious breakfasthealthy breakfasthow to make soya dal paratha for breakfastrecipe for soya dal paratha breakfastsoya dal paratha breakfast recipe
Previous Post

तपती गर्मियों में ठंडक पहुंचता है ये ड्रिंक, नोट करें रेसिपी

Next Post

दिन की शुरुआत इस डिश से करें

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Rajma Dosa

दिन की शुरुआत इस डिश से करें

यह भी पढ़ें

शमसुद्दीन की घर वापसी

28 साल बाद पाकिस्तान से वापस लौटे शमसुद्दीन, परिजनों को देख छलके आंसू

16/11/2020
Sooji Cheela

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/09/2025
cm yogi

सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में डाक टिकट का किया अनावरण

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version