• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में आस्था का सैलाब, योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Writer D by Writer D
23/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya Dham

Ayodhya Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद मंगलवार को श्रीरामजन्मभूमि में दिव्य और भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन के लिये रामभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हेलीकाप्टर से अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया और रामपथ, भक्ति पथ और रामजन्मभूमि पथ के ऊपर से रामभक्तों की भीड़ का अवलोकन किया। उनका हेलीकाप्टर साकेत महाविद्यालय डिग्री कालेज में उतरा जहां उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में रामभक्तों की भीड़ को देखते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। रामजन्मभूमि परिसर के अंदर की सम्पूर्ण व्यवस्था अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। जबकि मंदिर के अंदर मुख्य द्वार व आसपास का क्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव के हवाले किया गया है। बिड़ला धर्मशाला तिराहा पर श्रद्धालुओं की देखरेख एवं भीड़ को एकत्र न होने दिया जाये, इसके लिये उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की तैनाती की गयी है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अचानक भीड़ को देखते हुए बिड़ला धर्मशाला से लता मंगेशकर चौक की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार को सौंपी गयी है। श्रृंगार घाट तिराहे पर डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है वहीं लता मंगेशकर चौक से धर्म पथ पर डिप्टी कलेक्टर अंशुमान की ड्यूटी लगायी गयी है। उदया चौराहा से बिड़ला तिराहा व आसपास का क्षेत्र डिप्टी कलेक्टर रामप्रसाद त्रिपाठी देख रहे हैं।

अयोध्या धाम में नगर विकास विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की भारत सरकार ने की प्रशंसा

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज अचानक भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया। यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या आना पड़ा। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल और भारी संख्या में मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर नियंत्रण करने की कोशिश की है और सभी श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वह संयम बरतें और भीड़ में न आवें।

रामलला का दर्शन सब को मिलेगा। रामभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ आसपास जिलों से ज्यादा आ रही है।जिला प्रशासन ने सभी गाडिय़ों के अयोध्या में प्रवेश के लिये रोक लगा दिया है। अयोध्या में एक साथ लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिये आ गये हैं। रामलला के दर्शन करने के लिये काफी लम्बी लाईन श्रद्धालुओं की लगी है और धीरे-धीरे जिला प्रशासन सभी रामभक्तों को दर्शन करा रही है। श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का कई लाख रामभक्त व श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Tags: ayodhya dhamayodhya newsramlalla virajmanup news
Previous Post

अयोध्या धाम में नगर विकास विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की भारत सरकार ने की प्रशंसा

Next Post

भाजपा नेता हयात सिंह के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
CM Dhami

भाजपा नेता हयात सिंह के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना

यह भी पढ़ें

PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi.

आस्था और विकास का संगम है वंदे भारत नेटवर्क: प्रधानमंत्री मोदी

08/11/2025
Rahul Gandhi

राहुल गांधी श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, लंगर में सेवा करते नजर आए

02/10/2023

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने एम.फिल पाठ्यक्रम को बंद करने का किया फैसला

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version