• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें Paytm पर अब कौन-सी सर्विसेस मिलेंगी, कौन-सी नहीं

Writer D by Writer D
02/02/2024
in Business
0
Paytm

Paytm

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Paytm पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद यूजर्स में काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। बहुत से लोगों को ऐसा लग रहा है कि ये कार्रवाई पेटीएम पर की गई है और जल्द ही पेटीएम की सर्विसेस बंद हो जाएंगी। हालांकि, ऐसा नहीं है। कहानी थोड़ी अगल है। यहां पर कार्रवाई पेटीएम पेमेंट बैंक पर की गई है।

RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक की कई सर्विसेस पर रोक लगा दी है। हालांकि, अगर आप पेटीएम ऐप यूजर हैं, तो आप पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप पहले की तरह ही UPI पेमेंट कर सकेंगे। आइए जानते हैं RBI के आदेश के बाद Paytm और पेटीएम बैंक की कौन-सी सर्विसेस मिलेंगी।

Paytm बैंक की कौन-सी सर्विसेस नहीं मिलेंगी

अगर आपका पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट है, तो 29 फरवरी के बाद आप उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने 15 मार्च तक का यूजर को वक्त दिया है। यूजर 15 मार्च तक अपने अकाउंट से पूरा डिपॉजिट निकाल सकते हैं। वहीं आप पेटीएम पेमेंट बैंक का वॉलेट यूज नहीं कर पाएंगे।

वॉलेट के साथ ही अगर आपका FASTag पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक है, तो भी आप उसे रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करके आप गिफ्ट कार्ड, पेटीएम वॉलेट रिचार्ज या कोई दूसरी सर्विस यूज नहीं कर पाएंगे।

– पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विसेस यूज नहीं कर पाएंगे

– अकाउंट में कोई भी नया ट्रांजेक्शन नहीं होगा

– आप अपने पैसे निकाल सकते हैं

– इसमें कोई टॉप-अप नहीं होगा। इससे फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे

कौन-सी सर्विसेस मिलती रहेंगी?

अब सवाल आता है कि आप क्या-क्या यूज कर सकते हैं। अगर आप सिर्फ Paytm ऐप को UPI ऐप की तरह यूज करते हैं, तो आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आप इसके जरिए कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा आप रिचार्ज भी कर सकेंगे। हां, इन सब के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा।

– पहले की तरही UPI पेमेंट कर सकेंगे।

– अपने लिंक बैंक अकाउंट का यूज करना होगा

– UPI के जरिए रिचार्ज भी कर सकेंगे

– वॉलेट भी यूज कर पाएंगे

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, नए कस्टमर जोड़ने पर लगा प्रतिबंध

अगर पेटीएम पेमेंट बैंक से आपकी कोई EMI या फिर स्टेटमेंट पेंडिंग है, तो उसे तुरंत ही क्लियर करा लें। 29 फरवरी के बाद आप इस पेमेंट बैंक के जरिए कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने PPBL के यूजर्स को मौजूदा डिपॉजिट निकालने या फिर इस्तेमाल करने का मौका दिया है।

Tags: PaytmPaytm Bank AccountReserve Bank of India
Previous Post

चंपई सोरेन बने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, शपथ लेते ही विधायकों के साथ किया ये काम

Next Post

अमेरिका में मिला भारतीय छात्र का शव, 1 माह में अब तक 4 की गई जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी फिसली

29/10/2025
Bank Holiday
Business

नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

28/10/2025
Tariff
Business

Amazon में रिकॉर्ड तोड़ छंटनी, AI ने किया इतने कर्मचारियों को बेरोजगार

28/10/2025
Nominee
Business

बैंक ग्राहकों के लिए राहत! अब 4 नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे, उत्तराधिकार और क्लेम में बढ़ेगी पारदर्शिता

24/10/2025
Piyush Pandey
Business

भारतीय विज्ञापन के जनक पीयूष पांडे का निधन

24/10/2025
Next Post
Dead Bodies

अमेरिका में मिला भारतीय छात्र का शव, 1 माह में अब तक 4 की गई जान

यह भी पढ़ें

Constitution

हर नागरिक को समान अधिकार देता है हमारा संविधान

26/11/2022
Indian players took pictures from the balcony after reaching England

इंग्लैंड पहुँच कर भारतीय खिलाड़ियों ने बालकनी से खीची तस्वीरें

03/06/2021
Dead Body

कुएं में उतराया मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

13/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version