• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब के गवर्नर ने दिया इस्तीफा, ये पद भी छोड़ा

Writer D by Writer D
03/02/2024
in पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Banwari Lal Purohit

Banwari Lal Purohit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Punjab Governor Banwari Lal Purohit) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पुरोहित बताया कि निजीकारणों से राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है।

2021 में संभाला था पदभार

बनवारीलाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने अगस्त 2021 को पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।

पंजाब में उनका कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा। खासतौर पर भगवंत मान सरकार के बनने के बाद से उनके और सीएम के रिश्तों में काफी तल्खी देखी गई थी। पंजाब विधानसभा के सत्र को बुलाने को लेकर तो दोनों में रार इतनी बढ़ी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। वे अक्सर सरकार से विभिन्न मुद्दों को लेकर जवाब मांगते रहते थे।

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट से झटका, फिर बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

अक्तूबर में पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों को मंजूरी देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी ने उनका विरोध किया था।

 

Tags: Banwari Lal PurohitNational newspunjabpunjab governor
Previous Post

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट से झटका, फिर बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Next Post

मुस्लिम युवक ने सीएम योगी को सुनाया रामचरितमानस का पाठ, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Petrol
नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम, केंद्र सरकार जल्द दे सकती है राहत

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Next Post
CM Yogi

मुस्लिम युवक ने सीएम योगी को सुनाया रामचरितमानस का पाठ, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

यह भी पढ़ें

Mangodi Kadhi

खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती है ये डिश, आपके खाने में लगा देगी चार चांद

01/06/2026
IED Blast

नक्सलियों के प्लांट किए IED ब्लास्ट से ग्रामीण की मौत, निशाने पर थे सुरक्षाबल

21/02/2023

बैंको ने कार खरीदने के लिए दिया कम ब्याज दर पर लोन का तोहफा

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version