• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्घाटन के एक दिन बाद ही पानी में बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, सरकार ने कही यह बात

Writer D by Writer D
28/02/2024
in राष्ट्रीय
0
Floating Bridge

Floating Bridge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से हाल ही में खबर आई थी कि यहां के फ्लोटिंग ब्रिज (Floating Bridge) का एक हिस्सा उद्घाटन के एक दिन बाद ही पानी में समा गया था। जानकारी सामने आते ही विपक्षी नेताओं ने आलोचना करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब आंध्र प्रदेश सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सफाई पेश की है।

बता दें, शहर के लोकप्रिय आर के बीच पर फ्लोटिंग ब्रिज (Floating Bridge) का उद्घाटन रविवार को वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य वाईवी सुब्बा रेड्डी ने बड़े धूमधाम से किया था। हालांकि, 24 घंटों के भीतर समुद्र के पानी में तैरते ढांचे के टूटे हुए हिस्से की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले को तूल तब और मिली, जब विपक्षी टीडीपी पार्टी ने इसकी आलोचना की।

वीएमआरडीए की सफाई

मामले को बढ़ता देख सोमवार को विशाखापट्टनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (वीएमआरडीए) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी। वीएमआरडीए ने कहा, ‘उच्च ज्वार के कारण, ब्रिज के टी आकार के व्यूप्वॉइंट को अलग कर दिया गया है और इसकी स्थिरता की जांच के लिए इसे एंकर के पास रखा गया है। हालांकि, कुछ लोगों ने ब्रिज (Floating Bridge) और अलग व्यूप्वॉइंट के बीच के अंतर की तस्वीरें लीं और आरोप लगाया कि ब्रिज टूट गया है और यह गलत जानकारी है।’

इस कप्तान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया खूबसूरत बेटी को जन्म

वीएमआरडीए ने दावा किया कि मॉक ड्रिल के तहत ब्रिज के एक हिस्से को हटा दिया गया है। मजबूत समुद्री धाराओं के दौरान इस तरह का अलगाव एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में भी मॉक ड्रिल के हिस्से के रूप में जरूरत पड़ने पर व्यूप्वॉइंट को अलग किया जाएगा।

इसके अलावा विशाखापट्टनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने यह भी बताया कि पर्यटकों को ब्रिज पर जाने की अनुमति क्यों नहीं मिल रही है। उसने कहा, सरकार सोमवार से पर्यटकों को पुल पर जाने की अनुमति देना चाहती थी, लेकिन मौसम में बदलाव और तेज समुद्री धाराओं के कारण इसपर रोक लगाई हुई है। इस बीच, उद्योग मंत्री जी अमरनाथ ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह फ्लोटिंग ब्रिज (Floating Bridge) को लेकर फर्जी प्रचार कर रही है।

Tags: Andhra Pradesh NewsFloating bridgeNational newsVishakhapatnam
Previous Post

इस कप्तान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया खूबसूरत बेटी को जन्म

Next Post

LG ने सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक, केजरीवाल ने किया था 25 साल तक बिजली फ्री होने का दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
LG VK Saxena stopped solar policy

LG ने सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक, केजरीवाल ने किया था 25 साल तक बिजली फ्री होने का दावा

यह भी पढ़ें

shot

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

02/06/2021

2014 से पहले आजमगढ़ के लोगों लोगों को बाहर नहीं मिलता था कमरा : योगी

13/11/2021
Jitiya Vrat

आज रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version