• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक वोट की ताकत से खत्म हुआ है पांच सदी का इंतजार : योगी

Writer D by Writer D
10/03/2024
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर । हमने बदलते हुए भारत को देखा है। भारत ने तकनीक के माध्यम से अपनी तकदीर को बदला है। हमारा भारत आज किसी के सामने झुकता नहीं और न तो अपने लक्ष्य से हटता है। ये आपके वोट की ही ताकत है कि पांच सदी का इंतजार खत्म हुआ और अयोध्या में भव्य श्रीराम लला का मंदिर बनकर तैयार हुआ। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कसया में आयोजित जनसभा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने कुशीनगर से ₹2,134 करोड़ की 483 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम योगी (CM Yogi)  ने पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत प्रदेश के 20 हजार किसानों को सोलर पम्प की स्थापना हेतु चयन पत्र वितरण का शुभारंभ और ₹60 करोड़ की लागत से 25 जनपदों के 49 विकासखंडों में किसान कल्याण केंद्रों का शिलान्यास भी किया।

होली के पहले होली का उपहार लेकर आपके पास आए हैं : योगी (CM Yogi)

उन्होंने कहा कि प्रकृति और परमात्मा की असीम अनुकंपा वाला जनपद है कुशीनगर। भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित कुश्मावती ही आज हमारे सामने कुशीनगर के रूप में है। भगवान बुद्ध ने इसे अपने महापरिनिर्वाण के लिए चुना। जैन तीर्थंकर महावीर जी ने कुशीनगर की पावा नगरी को चुना। मगर समय के अनुरूप तकनीक और प्रौद्योगिकी ना मिलने के कारण यहां पलायन की स्थिति बनी थी। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यहां की सभी समस्याओं का समाधान निकाला। इसी का परिणाम है कि आज यहां कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। इसके अलावा तमकुही में गन्ना बीज संस्थान का आधुनिक कॉलेज का भी निर्मित होगा। इन आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए किसानों की आमदनी को कई गुना तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज हम सब होली के पहले होली का उपहार लेकर आपके पास आए हैं। पडरौना में भगवान बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय महात्मा बुद्ध के प्रति हमारा नमन है।

सीएम (CM Yogi) ने गिनाईं विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कुशीनगर में एयरपोर्ट होगा ये कभी किसी ने नहीं सोचा था। मगर, आज यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित है। यहां मेडिकल कॉलेज का बहुत जल्द उद्घाटन होने जा रहा है। जब एक अच्छी सरकार चुनकर आती है तो समृद्धि के साथ साथ संस्कृति का संवर्धन भी करती है। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि जनपद में 9 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। इसके अलावा 6 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि, 70 हजार से अधिक गरीबों को पीएम आवास प्रदान किये जा चुके हैं। इसी प्रकार हजारों मुसहर और वनटांगिया जनजाति के लोगों को मुख्यमंत्री आवास के अंतर्गत आवास दिये गये हैं। उन्होंने दिव्यांग योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और स्वच्छ भारत अभियान की उपलब्धियां गिनाईं।

लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर ही आती हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के लिए आजीविका के साधन भी उपलब्ध करा रही है साथ ही साथ जन जन की आस्था का भी सम्मान किया जा रहा है। सीएम ने सवाल भी पूछा कि क्या सपा, बसपा या कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर का निर्माण हो पाता। उन्होंने कहा कि आज देश की आवाज है, ”फिर एक बार मोदी सरकार।” अगर विकास और समृद्धि चाहिए तो इसके लिए लक्ष्मी जी की कृपा भी चाहिए और लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर ही आती हैं।

आजमगढ़ में मनी की बौछार कर रहे पीएमः सीएम योगी

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, सांसद सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, विधायक विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गौड़, सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, डॉ असीम कुमार राय, मनीष कुमार जायसवाल, पंचानन्द पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल और अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

पडरौना से वाल्मीकि नगर बैराज नेपाल सीमा तक मार्ग का बौड़ीकरण एवं सुहढ़ीकरण, बड़हरा-लक्ष्मीपुर-अथरहा मार्ग के अधरहा घाट पर छोटी गंडक नदी पर सेतु, रामपुर-गोनहा-छितौनी मार्ग के मदरहचा घाट पर छोटी गंडक नदी पर सेतु, 55 टी.पी.डी. क्षमता का सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, फाजिलनगर में निनी स्टेडियम, ड्रग वेयर हाउस का लोकार्पण सीएम योगी ने किया।

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

नवीन जिला कारागार (बंदी क्षमता-1,026), पडरोना-बांसी घाट मार्ग के किमी 1 से किमी 4 का सुहढ़ीकरण, सीसी रोड, आरसीसी नाला, एनएच-730 पर बड़ी नहर पुलिया से जंगल बेलवा खिरकिया तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण, पडरौना-मंसाछापर-बलकुड़िया-पिपरा मार्ग के शेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कसया-रामकोला से गोनाई-छपरा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, टेकुआटार-रगड़गंज-मथौली मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राजाराम मिश्र मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बीएमसीटी मार्ग के किमी 169 से बाएं निकलकर जीरो सरैया खुर्द बिहार बॉर्डर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, सिसवा-खड्डा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कप्तानगंज-झांगा मार्ग के किमी 0 से किमी 15.750 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, होतिंमपुर-गोबरही पिच रोड मंसाछापर रोड से सुरजनगर तक रोड, बसडीला से डोमन छपरा मार्ग का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

Tags: cm yogikushinagar newsup newsYogi News
Previous Post

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की

Next Post

विष्णु देव साय ने मय महतारी हंव कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Ravi Yadav Encounter
उत्तर प्रदेश

दूल्हे की हत्या करने वाला मिट्टी में मिला, एक लाख का इनामी था रवि यादव

25/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

विष्णु देव साय ने मय महतारी हंव कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

High court

हत्यारोपी मां को बेटी की अभिरक्षा देने से कोर्ट का इंकार, याचिका खारिज

01/03/2021
देश में कोरोना

देश में कोरोना रिकवरी दर 69 प्रतिशत से अधिक, संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख से अधिक

10/08/2020
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

09/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version