उत्तर प्रदेशक्राइममथुरा

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, छह लाख का चोरी का सामान बरामद

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के हाईवे थाना पुलिस ने एक पखवारे पहले हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए शातिर लुटेरे के लूटे गए करीब छह लाख के माल के साथ गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुलिस ने चांद उर्फ पिलुआ उर्फ गटुआ को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया तथा उसके पास से 54 अदद पीली धातु के जेवरात, 288 अदद सफेद धातु के जेवरात, 15 मोबाइल फोन, एक तमंचा .315 बोर मय दो कारतूस तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल को और बरामद किया है।

उन्होने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त के दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इस अभियुक्त को गैंगेस्टर ऐक्ट में और आरोपित किया जाएगा।

यह लूट 22 मार्च को सोनू वर्मा से शाम उस समय हुई थी जब ब्रजराज धाम थाना रिफाइनरी निवासी वादी तन्तूरा रोड थाना हाईवे पर स्थित अपनी सराफे की दुकान बंद करके अपने पिता के साथ घर जा रहा थां। इसक लूट का पता करने के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं।

Related Articles

Back to top button