धर्मफैशन/शैली

इस दिन मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, इस मुहूर्त में करें पूजा

हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है। इस माह में नवरात्रि पर्व के साथ-साथ हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन राम भक्त हनुमान जी प्रकट हुए थे। वहीं कुछ स्थानों पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।

पौराणिक मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर विधि विधान से पूजा करने पर सभी रोगों से मुक्ति मिलता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर पूजा का शुभ मुहूर्त

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 3.25 बजे होगी और इस तिथि की समाप्ति 24 अप्रैल को सुबह 5.18 बजे होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9.03 बजे से 10.41 बजे तक रहेगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.20 बजे से 05.04 बजे तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.53 बजे से दोपहर 12.46 बजे तक रहेगा।

हनुमान जी का मूल मंत्र:

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥

हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।

हनुमान जन्मोत्सव का महत्व

सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) का विशेष महत्व है। इस दिन विधिवत पूजा करने से हर तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। व्यक्ति की कुंडली से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button