• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारों से गूंज उठी मस्जिद, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
13/04/2024
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bohra Muslim

Bohra Muslim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां की अलीगंज हैदरी मस्जिद ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारों से गूंज उठी।

अलीगंज हैदरी मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। इसके साथ ही ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे भी लगाए गए। बोहरा समाज (Bohra Muslim) ने मस्जिद के अंदर पीएम मोदी के पोस्टर भी लहराए। दरअसल भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में बोहरा समाज ने पीएम मोदी के लिए नारेबाजी की। साथ ही बोहरा समाज के लोगों ने एकजुट होकर ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा भी लगाया। मस्जिद के आमिल जौहर अली ने प्रधानमंत्री मोदी तारीफ में जमकर कसीदे गढ़े और उनकी कामयाबी की दुआ मांगी।

बोहरा समुदाय (Bohra Muslim) पर बीजेपी का फोकस

बीजेपी को ज्यादातर लोग मुस्लिम विरोधी मानते हैं। लेकिन पीएम मोदी अपने 400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए मुस्लिम समुदाय को साधने की भी कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए बोहरा समुदाय और पसमांदा मुसलमानों को साधने की रणनीति बनाई है। आखिर बीजेपी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है बोहरा मुस्लिम समाज, क्यों इस समाज को बीजेपी साधने में जुटी है।

दरअसल, मुसलमानों में आर्थिक तौर पर सबसे प्रभावी समुदाय दाऊदी बोहरा है जिसे बीजेपी अपनी राजनीति के अनुकूल मानती है। पीएम नरेंद्र मोदी बोहरा समाज के काफी करीबी माने जाते हैं। बोहरा समाज के धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री थे। इस समुदाय के ज्यादातर लोग व्यापारी हैं। इनका कारोबारी समुदाय पीएम को समर्थन देता रहा है।

बोहरा मुस्लिम समाज (Bohra Muslim)  बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण क्यों है…

– भारत में कुल मुस्लिम आबादी 20 करोड़ है।
– देश में बोहरा मुस्लिम आबादी 10 लाख है।
– पीएम मोदी से बोहरा समाज (Bohra Muslim) का खास रिश्ता रहा है। ऐसे में इस आबादी का समर्थन बीजेपी के लिए काफी अहम है।
– गुजरात में सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, राजकोट, नवसारी, दाहोद, गोधरा, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, नागपुर
राजस्थान में उदयपुर, भीलवाड़ा मध्य प्रदेश में इंदौर, बुरहानपुर, उज्जैन, शाजापुर
– इसके अलावा कोलकाता, कर्नाटक, चेन्नई, बेंगलुरू और तेलंगाना में बोहरा समुदाय अच्छी खासी तादाद में रहते हैं

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

लोकसभा चुनाव में बीजेपी पसमांदा और बोहरा समुदाय (Bohra Muslim) को साधने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने पहले से ही रणनीति भी तैयार कर ली थी। 3 जुलाई 2022 में BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में बोहरा समुदाय पर आगामी चुनाव में फोकस करने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही 17 जनवरी 2023 को BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें बोहरा समाज को लेकर खास निर्देश दिए गए थे।

Tags: bhopal newsbjpBohra MuslimDawoodi Bohra Muslim communitylk sabha elections 2024madhya pradesh newsNational news
Previous Post

War 2 में होगा जबरदस्त एयरक्राफ्ट सीक्वेंस

Next Post

NTA ने जारी किया CUET PG रिजल्ट 2024, ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
CUET PG

NTA ने जारी किया CUET PG रिजल्ट 2024, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर शुभकामनाएं

01/05/2023

18 सितंबर राशिफल : इन राशि वालों को आज मिलेगा नौकरी का ऑफर

18/09/2020
BJP

Lok Sabha Elections Result: दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर भाजपा आगे

04/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version