• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंच या डिनर में बनाएँ ये टेस्टी पुलाव, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को ललचाए मन

Writer D by Writer D
17/09/2025
in Categorized
0
Rajma Pulao

Rajma Pulao

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वाद से भरपूर पुलाव कई तरह से बनाए जाते हैं। पंजाबी खान-पान में राजमा का जमकर प्रयोग किया जाता है। राजमा पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी शानदार होता है। आज हम आपको राजमा पुलाव (Rajma Pulao) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना सरल है और ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। ज्यादातर लोग लंच या डिनर में पुलाव खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि पनीर, जीरा सहित पुलाव की कई वैराइटी खासी पसंद की जाती है। आपने अगर अभी तक राजमा पुलाव (Rajma Pulao) ट्राई नहीं किया है तो इस बार जरूर करके देखें। इसका जायका सबका दिल जीत लेगा।

राजमा पुलाव (Rajma Pulao) बनाने की सामग्री

चावल – 1 कप
राजमा – 1 कप
टमाटर – 1
प्याज – 1/2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
चक्र फूल – 1
लौंग – 3-4
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

राजमा पुलाव (Rajma Pulao) बनाने की विधि

– सबसे पहले राजमा को साफ कर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
– इसके बाद पुलाव बनाने से पहले राजमा को कम से कम 10 मिनट के लिए उबाल लें।
– इसके अलावा जब भी पुलाव बनाना हो कम से कम 20 मिनट के लिए चावल को भिगोकर रख दें।
– इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अब प्रेशर कुकर में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
– जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा, लौंग, काली मिर्च सहित अन्य सूखे मसाले डालकर कुछ देर तक भूनें।
– जब मसाले में से खुशबू आने लगे तो उसमें बारीक कटे प्याज को डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
– इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे टमाटर डालकर 1-2 मिनट तक मीडियम आंच पर सभी सामग्रियों को पकने दें।
– इन्हें तब तक पकने देना है जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं। टमाटर नरम होने के बाद इसमें उबला हुआ राजमा डालें और 1 मिनट तक भूनें।
– इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर सहित अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर धीमी आंच कर भून लें।
– इसके बाद भिगोये हुए चावल मिश्रण में डालें और करछी या बड़ी चम्मच की मदद से सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर दें।
– धनिया पत्ती और 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
– कुकर का अपने आप प्रेशर रिलीज होने के बाद ढक्कन खोलें। तैयार है राजमा पुलाव (Rajma Pulao)।

Tags: delicious rajma pulaopunjabi rajma pulaorajma pulaorajma pulao dinnerrajma pulao lunchtasty rajma pulao
Previous Post

दीपक जलाते समय इन नियमों का करें पालन, मां लक्ष्मी का होगा आगमन

Next Post

छोटी आंखें भी मेकअप से लगेंगी खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
Eye Makeup

छोटी आंखें भी मेकअप से लगेंगी खूबसूरत

यह भी पढ़ें

अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, साथी की हालत गंभीर

17/03/2021
corona beats

82 साल की दादी ने कोरोना को दी मात, कहा- इस बीमारी से डरे नहीं

19/04/2021
Pneumonia

चीन की नई बीमारी की भारत में एंट्री, दिल्ली में मिले 7 मरीज

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version